फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: झगड़े के बाद पति ने रची हत्या की साजिश, हथौड़े से पत्नी के सिर पर किए ताबड़तोड़ वार

Sun, 15 Jan 2023 02:16 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

घरेलू विवाद के चलते फागी में एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद वह भागने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
जयपुर में पत्नी की हत्या - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के फागी गांव में घरेलू विवाद में पत्नी की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। फागी के चारभुजानाथ मंदिर के पास मोहल्ले के एक मकान में युवक ने पत्नी से झगड़े के बाद हथौड़े से पीटकर उसकी हत्या कर दी। खून से लथपथ युवक जब वहां से भागने लगा तो लोगों ने उसको पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फागी के चारभुजानाथ मंदिर के पास परशुराम प्रजापत का मकान है। परशुराम सरकारी अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर तैनात है। बताया जा रहा है परशुराम का अपनी पत्नी के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था। इस कारण दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था। शनिवार को भी किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद आरोपी परशुराम ने पत्नी की हत्या की साजिश रची।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू दिनेश शर्मा ने बताया कि आरोपी परशुराम व उसकी पत्नी सरोज (34) मकर संक्रांति पर दोपहर करीब साढ़े चार बजे मकान की छत पर दाल-बाटी बना रहे थे। इस दौरान परशुराम सरोज पर हथौड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह भागने लगा तो लोगों ने उसे खून से सने कपड़ों में देखकर दबोच लिया। आस-पड़ोसियों ने छत पर जाकर देखा तो बाटियों के जगरे के पास सरोज का शव पड़ा था। लोगों ने बताया कि दंपती के दो जुड़वा पुत्री एवं एक पुत्र हैं। वारदात से पहले परशुराम तीनों बच्चों को कमरे में बंद कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें