फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर में तपते सूरज ने लगाई आग, पारा 50 पार, दर्जनभर की मौत

Fri, 20 May 2016 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देशभर में पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी के बीच राजस्‍थान में तापमान 50 डिग्री का भयावह आंकड़ा पार कर गया है। इस रेगिस्तानी राज्य के फलौदी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 51 डिग्री से ज्यादा रिकार्ड किया गया। इसके अलावा भी राज्य के इलाके ऐसे रहे जहां पारा 50 डिग्री के आसपास रहा। 
विज्ञापन


भयानक गर्मी के कारण राज्य में अभी तक 12 लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग की मानें तो अभी इसमें अगले कुछ और दिनों तक राहत की उम्‍मीद भी नहीं दिख रही है। आशंका लगाई जा रही है कि अगले कुछ और दिनों में तापमान और रिकार्ड भी तोड़ सकता है।

चूरू में पारा 50.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके आलावा जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान में अधिकतर स्थानों पर पारा 49 डिग्री से अधिक चल रहा है। जानकारी के अनुसार जोधपुर सहित पश्चिमी राजस्थान में पिछले 48 घंटों में नौ लोगों की गर्मी से मौत हो गई है। वहीं बारां जिले में दो तथा टोंक जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के अन्य राज्यों में भी तापमान ने तोड़ा रिकार्ड

इसके अलावा पर्यटन नगरी जोधपुर में पारा 48.8 डिग्री, झालावाड़ में 49 तो जयपुर में 46.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ और दिनों तक इसमें राहत की उम्‍मीद नहीं है। 

देश के अन्य राज्यों में भी ऐसे हालात बने हुए हैं। मध्यप्रदेश के बुहानपुर में तापमान 48.2 डिग्री, रतलाम में 46 डिग्री और गुजरात के गांधीनगर में 47 डिग्री रहा। हरियाणा के हिसार में भी तापमान 47 डिग्री को पार कर गया, जबकि महाराष्ट्र के अकोला में भी तापमान 47 डिग्री के आसपास बना हुआ है। 

उत्तर प्रदेश में भी गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है। लखनऊ में गुरुवार का तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया जो इस मौसम में सबसे ज्यादा है। वहीं बांदा में 47 डिग्री के आसपास तापमान बना हुआ है। जबकि इलाहाबाद और झांसी में 46 डिग्री के करीब तापमान बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें