फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: रिटायर्ड शिक्षक को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार, पहले भी पकड़े जा चुके हैं 5 आरोपी

Tue, 23 Jan 2024 09:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा पुलिस ने हनीट्रैप गैंग का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी एक रिटायर्ड शिक्षक को अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा में रिटायर्ड शिक्षक को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वारदात के बाद से फरार चल रहे छठे आरोपी जगदीश खटीक पुत्र गोवर्धन खटीक निवासी गंगापुर सीटी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन


दौसा जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि 17 जनवरी 2021 को परिवादी अनिकेत मीणा निवासी नारौली डांग ने थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया कि 12 फरवरी को बबलू गुर्जर निवासी मांडा सपोटरा ने मेरे पिताजी को फोन कर मंडवारी बुलाया। इस दौरान उन्हें चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उन्हें बेहोश किया और फिर अपहरण कर जंगलों में ले गए। जहां आरोपियों ने उनका बैग समेत दस्तावेज और 94300 रुपये छीन लिए। 

इसके बाद अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर उनसे 2 लाख रुपयों देने की मांग की गई। जिसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने वारदात में शामिल छठे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें