बममाश को गंभीर हालत में जयपुर किया गया रेफर।
- फोटो : अमर उजाला
दौसा में पुलिस कांस्टेबल के सिर में गोली मारने वाला आरोपी बदमाश नवीन सिनसिनवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से हुई मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है। दौसा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि पिछले 2 दिन से आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सर्च अभियान चलाया जा रहा था। कांस्टेबल प्रहलाद सिंह राजपूत का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बजरंग सिंह ने बताया कि पुलिस को बदमाश वीन सिनसिनवार के ठिकाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। क्रॉस फायरिंग बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे दौसा के रामकरण जोशी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से जयपुर रेफर कर दिया गया है। कांस्टेबल को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी नवीन सिनसिनवार की गिरफ्तारी के बाद उसके साथियों की तलाश भी की जा रही है।
800 जवानों के साथ चलाया सर्च ऑपरेशन
करीब 800 जवानों के साथ 4 जिलों की पुलिस के साथ रेटा कालाखो के बीहड़ों में यह सर्च अभियान चलाया जा रहा था। बतादें कि बुधवार को बदमाशों ने नेशनल हाईवे 21 के नजदीक कालाखोह गांव में पुलिस पर फायरिंग कर एक जवान को घायल कर दिया था। जिसके बाद से पुलिस की टीम बदमाश और उसके साथियों की तलाश कर रही थी।