राजस्थान के राजसमंद जिले के खमनोर पुलिस क्षेत्र की बड़ा भाणुजा रोड पर एक युवक की अधजली लाश मिली। आसपास के ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए।
शव के पास ही पुलिस को एक जली हुई बोलेरो गाड़ी भी मिली है। पुलिस की सूचना पर उदयपुर से मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने सबूत जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार शव की पहचान कैलाश श्रीमाली (48) के रूप में हुई है जो डाबून गांव का रहने वाला था। और ठेकेदारी का काम करता था।
पुलिस ने बताया कि कैलाश श्रीमाली सोमवार रात करीब 10.30 बजे करधर बावजी के मंदिर दर्शन के लिए पहुंचा था, लेकिन वह गेट से ही दर्शन करके वापस लौट गया था। मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर बड़ाभाणुजा रोड पर उसका अधजला शव और जली हुई बोलेरो गाडी मिली है।
फिलहाल पुलिस ने इस घटना को लेकर कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा है। पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।