भाजपा ने की नारेबाजी
सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, उपाध्यक्ष नारायण देवासी सहित कई नेता अस्पताल परिसर में पहुंचे और जमकर विभागीय जिम्मेदारों के विरुद्ध नारेबाजी की। वहीं, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी भी है उसके बावजूद भी अस्पताल में आने वाले मरीज व उनके साथ के लोग बिल्कुल सुरक्षित नहीं है जो कई सवाल खड़े कर रहा है।
बालकल्याण समिति ने मांगी रिपोर्ट
इधर, इस मामले पर बालकल्याण समिति ने भी प्रसंज्ञान लिया है। जिला अस्पताल के पीएमओ को तलब कर समिति ने 24 घंटे में तथ्यात्मक रिपोर्ट के साथ न्यायपीठ में उपस्थित होने के दिए आदेश हैं। बालकल्याण समिति ने अस्पातल में हुई इस घटना को घोर लापरवाही माना है।