फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Thu, 03 Nov 2016 05:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
पूर्व सैनिक रामकिशन की आत्महत्या कर लेने के बाद से दिल्ली जारी राजनीतिक गहमागहमी के बीच गुरुवार को राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली में पुलिस के हाथों कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेसी राजधानी जयपुर की सड़कों पर उतरे और कलेक्ट्रेट पर विरोध- प्रदर्शन किया। इस दौरान पूरी यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई। कांग्रेस ने यहां राहुल की गिरफ्तारी पर केंद्र सरकार से माफी की मांग की।
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट की अगुवाई में इस प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री लालचंद कटारिया, पीसीसी पदाधिकारी, पूर्व सांसद, पूर्व पीसीसी चीफ भी मौजूद रहे। यहां अशोक गहलोत और सचिन पायलट सहित कई नेताओं ने अपनी गिरफ्तारियां दीं। पायलट की अगुवाई में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया. राहुल की गिरफ्तारी पर केंद्र सरकार से माफी की मांग की गई।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें