जयपुर आयुक्तालय के आमेर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक पेड़ पर एक युवक और एक युवती के शव लटके पाए गए। पुलिस जांच अधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि नेटाटा गांव के एक खेत में बबूल के एक पेड़ से एक ही रस्सी से युवक और युवती के शव लटके पाए गए। दोनों विवाहित हैं और दोनों की दो-दो बेटियां है।उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
चंद्र ने बताया कि मृतकों की पहचान हनुमान मीणा (30) और प्रियंका मीणा (24) के रूप में की गई है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि दोनों एक अगस्त से घर से गायब थे। मृतिका के पति ने एक अगस्त को हनुमान मीणा के खिलाफ प्रियंका को भगाकर ले जाने का मामला दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल पहुंचाया।
घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।