फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Crime News: दो दिन पूर्व हुई लूट की वारदात का पर्दाफाश, 1 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 16 Dec 2023 09:43 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Rajasthan Crime News: सिरोही जिले के आबूरोड सदर पुलिस द्वारा दो दिन पूर्व हुई लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा युवक व उसके दोस्तों को रोककर रुपये की मांग की गई थी।

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आबूरोड सदर पुलिस थानाधिकारी हरचंदराम की अगुवाई में टीम द्वारा नवजी पटेलफली, आबूरोड सदर निवासी नोनाराम पुत्र प्रभूराम गरासिया को गिरफ्तार किया गया है। इस कारवाई में सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्रसिंह, हेड कांस्टेबल ईश्वरसिंह, कांस्टेबल जगाराम एवं भवनीसिंह की टीम सम्मिलित रही।

विज्ञापन


रुपये की मांग की गई थी
गौरतलब है कि गत 13 दिसंबर 2023 को आवराफली, भक्योरजी, पुलिस थाना आबूरोड सदर निवासी भारमाराम पुत्र वीरमाराम गरासिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी कि आरोपी द्वारा उसे व उसके दोस्तों को रोककर रुपए की मांग की गई। इसके बाद नकदी व मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए। इसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें