फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों को एनआईए कोर्ट जयपुर में किया गया पेश, कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया

Sat, 02 Jul 2022 02:53 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

चारों आरोपियों को दोपहर के बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहीं इस हत्याकांड के एक और आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
उदयपुर हत्याकांड - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर में कन्हैयालाल की जघन्य हत्या करने वाले आरोपियों को शनिवार को जयपुर स्थित एनआईए कोर्ट में पेश किया गया। एनआईए आरोपियों को लेकर अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल से जयपुर पहुंची। पुलिस ने आरोपी गौस मोहम्मद और रियाज अत्तारी को हत्या के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मोहसिन और आसिफ को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था। इस मामले में शनिवार को भी एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी चारों आरोपियों को जयपुर के एनआईए कोर्ट में दोपहर में पेश किया गया। इस कोर्ट का चार्ज सीबीआई कोर्ट क्रम एक के पास हैं। सुरक्षा की दृष्टि से कोर्ट में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीबीआई की विशेष अदालत संख्या-1 के कमरा नंबर 306 में आरोपियों की पेशी हुई। 

बता दें कि दोनों आरोपी गौस मोहम्मद और रियाज अत्तारी को गुरूवार देर रात उदयपुर से अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में भेजा गया था। सुरक्षा की दृष्टि से दोनों आरोपियों को उदयपुर की सामान्य जेल में नहीं रखा गया। अजमेर जेल में दोनों को अलग-अलग सेल में रखा गया। जिससे वो एक दूसरे से बात न कर सके।
विज्ञापन


मोहसीन और आसिफ को कोर्ट ने एक दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा था। साथ ही कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर पेश करने को कहा था। ऐसे में अब शनिवार को दोपहर तक सभी आरोपियों को एनआईए कोर्ट में पेश करेगी। आरोपियों की रिमांड की मांग करेगी। 

क्या है मामला
बता दें कि 28 जून को उदयपुर में दो लोगों ने कन्हैयालाल नाम के व्यक्ति की उसके दुकान में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोपियों ने हत्या से पहले और उसके बाद वीडियो भी बनाया था। वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री तक को मारने की धमकी दी। हालांकि, वारदात के बाद ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही है। दोनों आरोपियों के आतंकवादी संगठनों से भी तार जुड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें