फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar Road Accident: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, दादी-पोते की मौत, तीन घायल

Sat, 02 Jul 2022 01:02 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

पुलिस का कहना है कि कार तेज रफ्तार में थी। इसी कारण से हादसा हुआ। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के किशनगढ़बास में शनिवार को सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घासोली गांव के निकट तेज रफ्तार एक कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। जिससे दादी-पौते की मौत हो गई। इसी परिवार के तीन अन्य लोग गंभीर घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। धारूहेड़ा के निवासी रतिराम अपनी पत्नी प्रेमलता, पौते तुषार, नीतेश के अलावा पौती और ड्राइवर नरेश यादव के साथ पांडूपाल दर्शन करने आ रहे थे। इसी दौरान घासोली गांव के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में 63 साल के दादी और 13 साल के पोते की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि कार तेज रफ्तार में थी। 


वहीं आठ साल का पोता, 16 साल की पोती तन्नू और ड्राइवर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक तुषार अपने मां-पिता का इकलौता बेटा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें