फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर में बनेंगे 5 स्क्वॉश और 6 टेनिस कोर्ट

Wed, 09 Jul 2014 07:54 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्क्वॉश और टेनिस के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है।
विज्ञापन


राजस्थान की राजधानी जयपुर में अब सवाई मानसिंह स्टेडियम के अलावा दूसरे स्टेडियम भी अन्तरराष्ट्रीय स्तर के रूप में विकसित होंगे। इसमें के.एल. सैनी स्टेडियम के साथ चित्रकूट स्टेडियम भी शामिल है।

यहां 5 स्क्वॉश कोर्ट बनेंगे और 6 टेनिस कोर्ट को खेल के अन्तरराष्ट्रीय मानकों के रूप में विकसित किया जाएगा। सरकार की मंशा जताने के बाद जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने इसकी योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरभि मिश्रा देंगी सलाह

सूत्रों के मुताबिक निर्माण कार्य खिलाडियों और विषय विशेषज्ञों के दिशा-निर्देश में होगा। इसमें अन्तरराष्ट्रीय स्क्वॉश खिलाड़ी सुरभि मिश्रा का नाम शामिल है।

स्क्वॉश निर्माण के दौरान मिश्रा से राय ली जाएगी, किसी तरह की खामी नहीं रहे। साथ खिलाडियों की जरूरत के अनुरूप भी हो। साथ ही सम्पूर्ण स्टेडियम का कायाकल्प होगा। बताया जा रहा है कि चित्रकूट स्टेडियम में खेल के सभी सुविधाएं अभी जर्जर हालत में है। यही कारण है कि अन्तरराष्ट्रीय तो दूर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं भी यहां आयोजित नहीं की जा सकती।

जेडीए अधिकारी एक-दो दिन में एसएमएस स्टेडियम सहित अन्य निजी शिक्षण संस्थानों में बने टेनिस कोर्ट का जायजा लेंगे। इस आधार पर निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाएगा। 6 टेनिस कोर्ट के निर्माण पर 2.53 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें