फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: टेंपो चालक की हत्या का खुलासा, अवैध संबंध के शक में भानजे के साथ मिलकर की भाई की हत्या, दो गिरफ्तार

Tue, 28 Mar 2023 09:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजसमंद की कांकरोली थाना पुलिस ने 24 मार्च की रात सोनियाणा गांव निवासी टेंपो चालक मदनलाल रैगर की हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी ताऊ के लड़के नरेंद्र रैगर पुत्र सोहनलाल निवासी सोनियाणा और नरेंद्र के भांजे मुरली उर्फ पिंटू रैगर पुत्र लादू लाल (23) निवासी मोहन नगर पांडौलाइ थाना काकरोली को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक के चलते आरोपी ने भांजे को 25000 रुपये की सुपारी देकर हत्या करवाई थी। एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि 24 मार्च की रात नेशनल हाईवे स्थित सोनियाणा गांव जाने वाले रास्ते पर कांकरोली पुलिस को लोडिंग टेंपो में एक युवक की लाश मिली थी। जिसकी पहचान मदन लाल (32) निवासी सोनियाणा के रूप में हुई। मृतक के पिता किशन लाल की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा लाश परिजनों को सौपी गई। 

विज्ञापन



     
5 टीमें बनाकर इन्वेस्टिगेशन किया
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी जोशी ने एएसपी शिवलाल बैरवा के सुपरविजन, सीओ बेनी प्रसाद मीणा के नेतृत्व में एसएचओ डीपी दाधीच, एसआई राजेंद्र सिंह, प्रोबेशनर एसआई मंगलाराम और साइबर सेल से एएसआई पवन सिंह की 5 टीमें बनाई। इन टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल क्षेत्र के बदमाशों से पूछताछ कर मृतक के परिवार और अन्य संबंधों की जानकारी और मृतक के कार्य स्थल की पूरी जानकारी हासिल की। 

25 हजार में डील कर मदन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई
इस दौरान यह सामने आया कि ताऊ के लड़के नरेन्द्र रैगर की पत्नी से मृतक के घनिष्ठ संबध होने से ताऊ सोहनलाल रैगर के परिवार से झगडा चल रहा है। दोनों के संबंध उजागर होने की वजह से करीब 7-8 महीने पहले दोनो परिवारों में झगडा हुआ। समझाइश से उस वक्त तो झगड़ा शांत हो गया, उसके बाद आज तक दोनो परिवारों में कोई बोलचाल नहीं थी। नरेन्द्र रैगर रंजिश पाले बैठा था। वह मदन की समस्या से मुक्ति पाना चाह रहा था। नरेन्द्र रैगर ने अपने सगे भांजे मुरली उर्फ पिंटु से 25 हजार रुपये में डील कर मदन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
विज्ञापन


हत्या के बाद दोनों ही आरोपी मदन लाल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए
करीब 20-25 दिन पहले भी हत्या की कोशिश की, लेकिन मदन के साथ अन्य व्यक्ति होने से इरादा टाल दिया। 24 मार्च के दिन योजना के अनुसार नरेंद्र अपनी फैक्ट्री में ही काम करता रहा। मुरली ने बाईक से मदन लाल का कांकरोली से पीछा किया। सोनियाणा रोड पर एकान्त स्थान देखकर बाईक खराब होने का बहाना बनाकर खडा हो गया। 

टेम्पो लेकर आये मदन लाल को रूकवा बाइक खराब होना बताया। कुछ देर में बाइक स्टार्ट हो जाने के बाद घरेलू बातों में मदन को लगाकर किसी को आता हुआ नहीं देखकर स्टीयरिंग पर बैठे मदनलाल पर ताबडतोड़ चाकू से वार कर हत्या कर दी। मदन ने अपने बचाव की कोशिश की थी, जिससे मुरली के शर्ट के बटन टूट कर मौके पर ही गिर गए। जो पुलिस ने मौके से बरामद किए। 

मुरली टेम्पों के दोनों गेट बन्द कर अपने घर चला गया। घटना को अंजाम देने के लिए की गई 25000 रुपए की डील में से 5000 रुपए काम होते ही मुरली को नरेंद्र ने फोन पे कर दिए,बाकी 7 दिन में देना तय हुआ। मुरली ने मृतक का पर्स दूसरे दिन सुबह सबूत के रूप में नरेन्द्र को दिया। दोनों ही मदन लाल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें