राजस्थान के दौसा में पुलिस के उत्पीड़न से परेशान एक युवती अपनी नस काटकर फांसी पर झूल गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस कई दिनों से उसे परेशान कर रही थी।
लड़की का भाई पडोस की एक लड़की को लेकर फरार हो गया था, जिसके कारण पुलिस किशोरी पर उसकी जानकारी देने का दबाव बना रही थी। पुलिस लगातार दस पर दबव बना रही थी जिसके कारण उसे ऐसा कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार दौसा के रायगर मोहल्ला निवासी बिन्नी ने सोमवार रात आत्महत्या कर ली। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली बिन्नी का भाई किशनलाल बीती 9 जुलाई को पडोस में रहने वाली एक लड़की को लेकर फरार हो गया था।
लड़की की मां ने किशन लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि एक होमगार्ड उनके घर पहुंचा और किशोरी पर पूछताछ के लिए थाने चलने का दबाव बनाया। बिन्नी की मां और दो भाई पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर घर से फरार हो गए थे।