फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोटी न बनाने पर काट दिए 35 छात्राओं के बाल

Thu, 14 Mar 2013 01:43 PM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भीलवाड़ा जिले की सुवाणा पंचायत समिति के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने 35 लड़कियों के बाल केवल इसिलए काट दिए क्योंकि वे दो चोटी बनाकर नहीं आई थीं। इस कार्य में चार अन्य शिक्षिकाओं ने भी साथ दिया।
विज्ञापन


शिक्षिकाओं के इस क्रूर व्यवहार से कुछ छात्राएं इतना डर गईं की वह अगले दिन बुधवार को स्कूल ही नहीं गईं। तब अभिभावक सुबह स्कूल पहुंचकर इस घटना का विरोध किया। बाद में सुवाणा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रहलाद पारीक ने प्रधानाध्यापिका अनुराधा लोयमा को निलंबित और स्टाफ को एपीओ कर दिया।

घटना मंगलवार सुबह की है। स्कूल में प्रार्थना सभा के बाद कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका अनुराधा लोयमा सभी कक्षाओं में राउंड लगा रही थीं। इस दौरान जिन छात्राओं ने एक चोटी बना रखी थी प्रधानाध्यापिका ने उनके बाल दो से चार सेंटीमीटर तक काट दिए।
विज्ञापन


जिन छात्राओं के बाल काटे गए हैं, सभी कक्षा तीन से आठ तक की हैं। इनमें सबसे अधिक 11 छात्राएं कक्षा तीन की हैं। इनके अलावा कक्षा आठ की पांच, सातवीं की पांच, चौथी की पांच, छठी की दो, पांचवीं की 7 छात्राएं हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें