राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को भी इंटरनेट बंद रहेगा। जयपुर संभागीय आयुक्त की ओर से इंटरनेट बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। इससे पहले इंटरनेट बंद के आदेश 25 जनवरी को जारी किए गए थे। जिसमें 26 तक इंटरनेट बंद करने के आदेश दिए गए थे।
दरअसल, प्रदेश में 25 फरवरी से अध्यापक भर्ती परीक्षा का आयोजन हो रहा है। जिसके चलते कई शहरों में इंटरनेट बंद किया गया है। इसमें जयपुर, जोधपुर समेत कई अन्य शहर भी शामिल है। परीक्षा के दौरान पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार की ओर से नेटबंद किया जा रहा है। सोमवार को जयपुर में अब सोमवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा।
नेटबंदी से लोग परेशान एक तरफ सरकार परीक्षा में पेपर लीक और नकल रोकने के लिए नेटबंदी का सहारा ले रही है। वही, दूसरी ओर नेटबंदी से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जयपुर सहित अन्य शहरों में लोगों को नेटबंदी के कारण काफी समस्या हो रही है।
पेट्रोल पंप, आनलाइन डिलेवरी करने वालों और दुकानदारों को डिजिटल लेन-देन का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि राजस्थान में एक अप्रैल तक अध्यापक भर्ती परीक्षा का आयोजन होने है। ऐसे में जयपुर सहित कई शहरों में नेटबंदी जारी रह सकती है।