फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: "गहलोत तुझसे बैर नहीं मगर वाजिब अली तेरी खैर नहीं" विधायक के खिलाफ टीचर ने की पोस्ट, जानें मामला

Sat, 08 Jul 2023 10:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

शिक्षक ने स्थानीय विधायक को फोन पर आग से पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए निवेदन किया था। मगर उन्होंने मदद नहीं की। जिसके बाद नाराज होकर शिक्षक ने पोस्ट डाली।
विज्ञापन
पीड़ित टीचर। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर जिले के नगर विधायक वाजिब अली के खिलाफ एक युवक को सोशल मीडिया पर पोस्ट डालना भारी पड़ गया। पोस्ट डालने के बाद युवक को पुलिस ने शांति भांग की धारा 151 में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस युवक के घर में तलाशी के लिए गई और उसके घर का सामान तोड़ डाला। अब युवक के परिजन इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

विज्ञापन


घटना सीकरी थाना इलाके के सुकेती गांव की है। यहां का रहने वाले शौकत एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। उसने कांग्रेस विधायक वाजिब अली के खिलाफ फेसबुक पर 15 जून को एक पोस्ट शेयर की थी। उसमें लिखा था कि "अशोक गहलोत तुझसे बैर नहीं मगर वाजिब अली तेरी खैर नहीं"

पीड़ित युवक का आरोप है कि वह अपनी पत्नी को लेकर बाइक से अलवर से अपने गांव आ रहा था। तभी गुलपाड़ा चौकी पर पुलिस वालों ने उसे किसी नाकाबंदी के दौरान पकड़ लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। शौकत का आरोप है कि कुछ दिनों पहले कई पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे और तलाशी के नाम पर उसके घर में रखे सामान के साथ तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस ने उसे झूठे केस में फंसाकर गिरफ्तार करने की धमकी दी है। आज पीड़ित युवक के परिजन जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन


ये है मामला
पीड़ित युवक शौकत ने बताया कि पिछले महीने हमारे पड़ोसी गांव बनैनी में एक घर में आग लग गई थी। उसके बाद परिजनों के पास पहनने के लिए कपड़े भी नहीं बचे थे। मैंने स्थानीय विधायक को फोन पर पीड़ित परिजनों को मदद करने के लिए निवेदन किया था। मगर उन्होंने मदद नहीं की, जिसके बाद नाराज होकर मैंने विधायक के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट डाली थी। फेसबुक पोस्ट के बाद बेवजह मुझे गिरफ्तार किया गया और मेरे घर में आकर पुलिसकर्मियों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी थी।

सीकरी थाना प्रभारी का क्या कहना है
सीकरी थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने फोन पर बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शौकत नाम के युवक के घर पर उसका एक रिश्तेदार है, जिस पर एक मामला दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी और तलाशी के लिए पुलिस शौकत के घर पहुंची थी और तलाशी ली थी। विधायक के खिलाफ पोस्ट करने और उस पर पुलिस द्वारा बेवजह कार्रवाई करने का आरोप झूठा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें