फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजाने का झांसा देने वाला गिरफ्तार

Fri, 13 Jun 2014 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरतपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तंत्र विद्या के मायाजाल में फंसाकर जमीन में गड़ा माल निकालने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय अभियुक्त को पुलिस की विशेष टीम ने पकड़ लिया। उसे अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


उसने कई राज्यों में करीब तीन दर्जन वारदातें कबूली हैं। पकडे़ गए अभियुक्त ने प्रारंभिक पूछताछ में भरतपुर शहर के अलावा जिले के विभिन्न भागों सहित आसपास के जिले और यूपी के आगरा, मथुरा की वारदातों में शामिल होना भी कबूल किया है।

एसपी राहुल प्रकाश ने बताया कि भरतपुर के आपराधिक आंकड़ों की समीक्षा के दौरान गत वर्षों में शहर भरतपुर और आसपास के क्षेत्र में तंत्र विद्या के बहाने जनता को ठगने की आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी को देखते हुए ठगी करने वाले गिरोह के खुलासे के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) भरतपुर भवानी शंकर मीणा के निर्देशन में किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया पिछले वर्ष 24 अक्टूबर 2013 को शहर के थाना मथुरागेट में शीलेंद्र कुमार सुनार निवासी जवाहर नगर ने मामला दर्ज कराया कि दो व्यक्तियों ने 23 सितंबर 2013 को तंत्रमंत्र के जाल में फंसाकर 751 ग्राम सोना, 751 ग्राम चांदी,751 ग्राम पीतल, 751 ग्राम लोहा, 751 ग्राम तांबा चुरा लिया। इस पर कथित सुरेंद्र गुरू व उसके साथी अमित गुरू ने पूजा कराने के लिए यह सब मंगाया था।

जांच के दौरान शहर भरतपुर में वर्ष 2010 में थाना उद्योगनगर के रीको एरिया में और गांव सोगर, तिलक नगर कालोनी आदि स्थानों पर इसी प्रकार की वारदातों को अंजाम देने की बात सामने आई।

पुलिस के अनुसार पुलिस टीम ने तंत्र विद्या के बहाने ठगी करने वाले गिरोह के सरगना शराफत अली उर्फ अमित गुरू निवासी ब्रह्मपुरी मेरठ को गिरफ्तार कर लिया। शराफत ने पूछताछ में बताया कि उसकी गिरोह में एक कांस्टेबल और कई महिला शामिल हैं। उसने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तरा खंड आदि प्रांतों में करीब तीन दर्जन वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें