फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: चुनाव से पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमीन मामले में नोटिस

Fri, 02 Nov 2018 03:58 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
विज्ञापन
राजस्थान में विधानसभा चुनाव से ऐन पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के लिए सुप्रीम कोर्ट से बुरी खबर आई है। कोर्ट ने राजे और उनके बेटे दुष्यंत सिंह को जमीन मामले में नोटिस भेजा है। मामला 2010 का है। अदालत में याचिका दायर की गई थी जिसमें याचिकाकर्ता ने दोनों पर सरकारी जमीन को 1.97 करोड़ रुपये में  NHAI को बेचने का आरोप लगाया गया है। NHAI को ये जमीन नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए दी गई थी।
विज्ञापन


याचिका के मुताबिक 2010 में जब ये जमीन NHAI को सौंपी गई तब वसुंधरा राजे सरकार में नहीं थीं। वो उस वक्त विपक्ष की नेता थीं। वसुंधरा और उनके बेटे दुष्यंत ने धौलपुर पैलेस के पास की 567 वर्गमीटर जमीन पर दावा ठोका और उसे NHAI को 1.97 करोड़ में बेच दिया। दोनों पर FIR दर्ज करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री और उनके बेटे को जारी सुप्रीम कोर्ट का ये नोटिस विपक्ष के हाथ में हमले का हथियार थमा सकता है। 
राजस्थान में 7 दिसंबर को मतदान होना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें