फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम के साथ प्लेन में चढ़े समर्थक, पैर छूने की मची होड़, हंगामे से हिलने लगा प्लेन

Mon, 19 Sep 2016 05:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
तबियत खराब होने के कारण इलाज के लिए जोधपुर से दिल्‍ली लाए गए आसाराम बापू के समर्थकों के हंगामे का एक और मामला सामने आ रहा है। जोधपुर से दिल्‍ली के लिए प्लेन के सफर के दौरान 70 में से 35 सीटों पर उनके समर्थकों ने कब्जा जमा लिया। 
विज्ञापन


प्लेन उड़ते ही समर्थकों में आसाराम के चरण छूने और आशीर्वाद लेने की होड़ मच गई जिसके कारण प्लेन हिलने लगा। यह नजारा देख पायलट के होश उड़ गए, उन्होंने समर्थकों को सीट बेल्ट बांधने और आराम से बैठने की अपील की। 

इसके बाद ही जैसे तैसे समर्थक शांत हुए और प्लेन ने दिल्‍ली में सही सलामत लैंड किया। वहीं इस हंगामे से आसाराम को ले जाने वाले पुलिसकर्मी खासे नाराज नजर आए।
विज्ञापन

आसाराम के साथ प्लेन में चढ़े समर्थक, पैर छूने के चक्कर में मचा हंगामा

demo pic - फोटो : getty images
जानकारी के अनुसार जोधपुर जेल में बंद आसाराम को स्वास्‍थ्य संबंधी दिक्‍कतों के कारण सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर रविवार को दिल्‍ली लाया गया था। पुलिस उन्हें एयर इंडिया के विमान से लेकर दिल्‍ली के लिए चली तो प्लेन में उनके समर्थक भी सवार हो गए। 

70 में से 35 सीटों पर समर्थकों का कब्जा था तो दस सीटों पर आसाराम और उन्हें ले जाने वाले पुलिसकर्मी। हालांकि आसाराम के समर्थकों ने प्लेन में सवार होने से पहले एयरपोर्ट पर भी काफी हंगामा किया था लेकिन वहां पुख्ता सुरक्षा व्यवस्‍था होने के कारण उन्हें आसाराम के नजदीक नहीं फटकने दिया गया। लेकिन प्लेन में उन्हें यह मौका मिल गया। 

इसके बाद तो समर्थकों में आसाराम से आशीर्वाद लेने और उनके पैर छूने की होड़ मच गई। पुलिसकर्मियों ने टोका टाकी तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। 

पुलिसकर्मियों ने आरोप लगाया कि कई बार समर्थक चुप हो जाते तो आसाराम खुद उन्हें इशारा कर उकसा देते। इसकी वजह से काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसके चलते एक बार तो प्लेन भी हिलने डुलने लगा। 
विज्ञापन

- फोटो : PTI
यह देख पायलट ने सबको सीट बेल्ट बांधकर आराम से बैठने की चेतावनी दी। कई बार चेतावनी के बाद समर्थक शांत हुए और प्लेन को दिल्‍ली में सही सलामत लैंड कराया गया। 

बताया गया है कि इस हंगामे के बाद पुलिस ने आसाराम को वापस ले जाने के लिए नई रणनीति तय की है जिससे उसके समर्थक दोबारा हवाई जहाज में उसके साथ न जा सकें। 

सूत्रों के अनुसार अस्पताल से एयरपोर्ट तक पुलिस आसाराम को एक जैसी तीन चार गाड़ियों के काफिले में ले जाएगी जिससे समर्थकों को इस बात का अंदाजा ही न लग सके कि उसे कौन सी गाड़ी में ले जाया जा रहा है। हालांकि इससे पहले एम्स में उसकी स्वास्‍थ्य जांच की जाएगी। जिसमें एक दो दिन का समय भी लग सकता है। बता दें कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही सुप्रीम कोर्ट तय करेगी की आसाराम को जमानत दी जाए या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें