फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukhdev Singh murder case: सुखदेव के सुरक्षाकर्मी अजीत ने भी अस्पताल में दम तोड़ा, शूटरों ने मारी थी गोलियां

Tue, 12 Dec 2023 10:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Sukhdev Singh murder case: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में गंभीर से घायल हुए सुरक्षा गार्ड अजीत की मौत हो गई। पांच दिसंबर को गोली लगने के बाद से उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। 
विज्ञापन
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में गंभीर रूप से घायल हुए सुरक्षाकर्मी अजीत सिंह की भी मौत हो गई। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में अजीत का इलाज चल रहा था। लेकिन, उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। मंगलवार देर शाम अजीत ने दम तोड़ दिया।  

विज्ञापन


जानिए क्या है मामला
5 दिसंबर को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने सुखदेव को उनके घर में घुसकर गोलियों से भून दिया था। इस दौरान बदमाशों ने उनके सुरक्षाकर्मी अजीत सिंह को भी गोलियां मारी थीं। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां, मंगलवार देर शाम अजीत की मौत हो गई।   



पुलिस ने शूटरों को किया गिरफ्तार
बता दें कि 10 दिसंबर को पुलिस ने सुखदेव हत्याकांड में शामिल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य शूटर नितिन फौजी और रोहित राठौड़ के साथ एक अन्य आरोपी उधम को चंडीगढ़ से पकड़ा गया था। उधम दोनों शूटरों की भागने में लगातार मदद कर रहा था।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें