फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा विवि में प्रदर्शन: टीसी और चरित्र प्रमाण पत्र नहीं मिलने से नाराज छात्र-छात्राओं का हंगामा, बोले- तो कर लेंगे आत्महत्या

Fri, 28 Jan 2022 02:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

परेशान छात्राओं के समर्थन में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय और चंद्रशेखर ने रैली निकालकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध कर जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में विरोध करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में टीसी और चरित्र प्रमाण पत्र नहीं मिलने से नाराज छात्र-छात्राओं ने कोटा विश्वविद्यालय में शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। विवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजयप्रताप सिंह पानाहेडा और चंद्रशेखर नागर के नेतृत्व में प्रदर्शन करने पहुंचे छात्र- छात्राओं ने कुलपति भवन का चैनल गेट तोड़ने की भी कोशिश की। आनासागर टीटी बीएड कॉलेज की छात्राओं ने विवि प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कॉलेज प्रबंधन से 48 छात्राओं को टीसी और चरित्र प्रमाण पत्र नहीं दिलाया गया तो हम आत्महत्या कर लेंगे। 
विज्ञापन


दरअसल, कई छात्राओं का रीट एग्जाम में चयन हो गया है। टीसी और चरित्र प्रमाण पत्र नहीं मिलने से उनका भविष्य दांव पर लगा हुआ है। प्रमाण पत्र के लिए कॉलेज प्रबंधन के पास जाने पर वह विवि जाने के लिए कहता है, यहां आने पर वापस कॉलेज भेज दिया जाता है। प्रमाण पत्र के लिए 48 छात्राएं रोजाना कभी कॉलेज तो कभी विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहीं हैं। परेशान छात्राओं के समर्थन में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय और चंद्रशेखर ने रैली निकालकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 

पांच स्टूडेंट से मिले कुलपति 
छात्र-छात्राएं अपनी मांग को लेकर सीधे कुलपति भवन पहुंची। यहां सुरक्षा गार्डों ने गेट बंद कर उन्हें अंदर आने से रोक दिया। इससे गुस्साए छात्रों ने गेट को तोड़ने की भी कोशिश की। कुछ देर बार विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीछे हटते हुए पांच स्टूडेंट को कुलपति से मिलने की इजाजत दे दी। कुलपति ने उन्हें जल्द समस्या दूर करने का आश्वासन दिया है। बता दें कि आनासागर टीटी बीएड कॉलेज हमेशा विवादों में रहा है। यहां पढ़ने वाली छात्राओं ने कई बार कॉलेज प्रबंधन की शिकायतें की हैं। एक बार इसकी मान्यता भी रद्द हो चुकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें