पुलिस ने छात्र के निवास स्थान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। तब पता लगा की छात्र अरमान राज अपने समान सहित 31 दिसंबर को सुबह 4:45 बजे अपने कमरे से निकला था। कोटा में उसकी लास्ट लोकेशन रेलवे स्टेशन की आ रही है। पुलिस लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।
शिक्षा नगरी कोटा में कोचिंग छात्रों से जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कोटा में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों के खुदकुशी करने की कई घटनाएं सामने आती रहती हैं। वहीं, अब शहर की एक कोचिंग में पढ़ने वाला नाबालिग छात्र अपने सामान सहित लापता हो गया है। ना तो वो अपने घर बिहार के औरंगाबाद पहुंचा है और ना ही किसी रिश्तेदार के यहां। 48 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद मकान मालिक ने जवाहर नगर थाने में छात्र की गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया है। पुलिस छात्र की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
दरअसल, कोटा शहर के महावीर नगर प्रथम में किराए पर कमरा लेकर रहे बिहार के औरंगाबाद निवासी अरमान राज (17) अपने भाई शुभम राज के साथ रह कर रेजोनेंस कोचिंग में पढ़ रहा था। वह आईआईटी की तैयारी कर रहा था। 31 दिसंबर को शुभम राज उठा तो उसका भाई कमरे पर नहीं था। उसका सामान भी वहां नहीं था। जिससे वह घबरा गया। इसकी जानकारी उसने अपने मकान मालिक अभिषेक शर्मा को दी। अभिषेक ने छात्र के घर फोन कर उसके आने की जानकारी ली तो वह वहां भी नही पहुंचा था।
इसके बाद मकान मालिक अभिषेक शर्मा ने जवाहर नगर थाने में नाबालिग छात्र अरमान राज की गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। गुमशुदगी दर्ज हो जाने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने छात्र के निवास स्थान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। तब पता लगा की छात्र अरमान राज अपने समान सहित 31 दिसंबर को सुबह 4:45 बजे अपने कमरे से निकला था। कोटा में उसकी लास्ट लोकेशन रेलवे स्टेशन की आ रही है। पुलिस लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।