फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: दौसा से चोरी पिकअप नूंह मेवात हरियाणा से बरामद, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 01 Sep 2023 07:38 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा से चोरी लोडिंग पिकअप नूंह मेवात हरियाणा के खेत से बरामद हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने गाड़ी की लोकेशन पताकर गाड़ी को जब्त किया।
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद की चोरी हुई गाड़ी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा पुलिस थाना कोतवाली ने हरियाणा में कार्रवाई करते हुए इलाके से चोरी एक बोलेरो लोडिंग पिकअप को नूंह मेवात हरियाणा से बरामद किया है।

विज्ञापन


पुलिस थाना कोतवाली दौसा ने 8 अगस्त को चोरी हुई बोलेरो लोडिंग पिकअप बरामद करने में सफलता हांसिल की है। पुलिस अधीक्षक दौसा वन्दिता राणा के निर्देश पर चोरी के प्रकरण की घटना का खुलासा कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा बजरंग सिंह शेखावत, सर्किल ऑफिसर दौसा कालूराम मीना के सुपरविजन में कार्यवाहक थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली दौसा मुरारीलाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और चोरी बोलेरो लोडिंग पिकअप नूंह मेवात हरियाणा राज्य से की बरामद की गई है।

9 अगस्त 2023 को इन्द्र कुमार चन्देल निवासी झालरा का बास थाना कोतवाली दौसा ने थाने में रिपोर्ट पेश कर बताया था कि 8 अगस्त को शाम करीब 7 बजे मेरी गाड़ी बोलेरो पिकअप नम्बर सीबीसी आरजे 14 जीजी 4564 घर के सामने खड़ी की थी, जिसे 9 अगस्त को सुबह देखा तो मौके पर नहीं मिली। जिसको अज्ञात व्यक्ति ले गये, मेरी गाड़ी मेरे पिताजी महेन्द्र कुमार सैनी के नाम है, जो चोरी चली गई। थाना कोतवाली ने मामला दर्ज करते हुए प्रकरण में पुलिस थाना कोतवाली की टीम ने लोडिंग पिकअप सहित बदमाशों की तलाश शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चेक किए सीसीटीवी फुटेज
दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे के फुटेज चेक किए और प्रकरण में चोरी गई बोलेरो पिकअप को हासिल करने के लिए सीबीसी नूंह मेवात हरियाणा में जगह-जगह दबिश देकर मुल्जिमों की तलाश की गई। फिर मुखबिर की सूचना पर 30 अगस्त को जिला मेवात हरियाणा पहुंची पुलिस टीम ने थाना पीनगवा जिला नूंह में होडल नूंह मेवात जाने वाले रास्ते के पास खेतों के बीच से जाकर पेड़ों के नीचे से वह बोलेरो लोडिंग पिकअप बरामद कर ली। प्रकरण में फरार बदमाशों की तलाश जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें