फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sriganganagar: वाटर कूलर बना मौत का कारण? पांचवीं के छात्र की मौत के बाद परिजनों का हंगामा; ये आरोप लगाया

Tue, 11 Aug 2026 03:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

श्रीगंगानगर के सादुलशहर स्थित बाल भारती स्कूल में वाटर कूलर से करंट लगने के आरोप के बीच कक्षा पांचवीं के 9 वर्षीय छात्र देवांश की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग पर शव लेने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
पानी पीने गया छात्र नहीं लौटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर स्थित बाल भारती स्कूल में एक दर्दनाक हादसे में कक्षा पांचवीं के 9 वर्षीय छात्र देवांश की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि स्कूल परिसर में लगे वाटर कूलर में करंट आने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद परिवार ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए शव लेने से इनकार कर दिया।

वार्ड-23 निवासी भूपेंद्र मेहरा का बेटा देवांश पिछले करीब चार महीने से एक टूर्नामेंट की तैयारी के लिए रोज शाम स्कूल में अभ्यास करने जाता था। सोमवार शाम अभ्यास के दौरान वह पानी पीने के लिए वाटर कूलर के पास पहुंचा। परिजनों का आरोप है कि कूलर में करंट प्रवाहित हो रहा था। जैसे ही देवांश ने पानी पीने की कोशिश की, वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसका पैर भी झुलस गया। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


पढे़ं: दो पूर्व विधायकों की घर वापसी आखिरी वक्त पर टली, डोटासरा के सामने क्या खेल हुआ?

मृतक छात्र की मां और उसके 12 वर्षीय भाई का आरोप है कि वाटर कूलर में करंट आने की शिकायत पहले भी स्कूल प्रबंधन से की गई थी। उनका कहना है कि समय रहते कूलर की जांच कराकर खराबी दूर कर दी जाती, तो यह हादसा टाला जा सकता था।

परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि कार्रवाई होने तक वे शव नहीं लेंगे। फिलहाल छात्र का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं, स्कूल संचालक सर्वजीत सिंह सरां ने बच्चे को करंट लगने के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। ऐसे में अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें