फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: श्रीगंगानगर में स्कूल पिकनिक के दौरान 48 बच्चे बीमार, वाटर पार्क में खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

Thu, 14 May 2026 05:12 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

श्रीगंगानगर के जैतसर स्थित जीनियस कान्वेंट स्कूल के करीब 48 बच्चे पिकनिक के दौरान फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। नेतेवाला वाटर पार्क में खाने-पीने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
48 बच्चें फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीगंगानगर के जैतसर स्थित जीनियस कान्वेंट स्कूल के करीब 48 बच्चें फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। स्कूल स्टाफ के साथ नेतेवाला वाटर पार्क घूमने आए बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत जिला हॉस्पिटल लाया गया ।
विज्ञापन


बीमार बच्चों का इलजा जारी
सभी बच्चों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार बच्चों पर नजर रखे हुए है। घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्पिटल सीएमएचओ ड़ॉ. अजय सिंगला, पीएमओ डॉ. सुखपाल सिंह बराड़ नर्सिंग ऑफिसर रविंद्र शर्मा भी इमरजेंसी वार्ड पहुंच गए और बच्चों के इलाज की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

सभी बच्चों की स्थिति स्थिर
जानकारी अनुसार- स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों को आज (गुरुवार) सुबह पिकनिक के लिए नेतेवाला वाटर पार्क ले जाया गया था। वहां कुछ खाने-पीने के बाद बच्चों में उल्टी और पेट दर्द जैसे लक्षण दिखने लगे। स्कूल स्टाफ ने तुरंत बच्चों को जिला हॉस्पिटल पहुंचाया। फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं। 
विज्ञापन




सीएमएचओ ड़ॉ. अजय सिंगला ने बताया- जैतसर के जीनियस कॉन्वेंट स्कूल से बच्चे पिकनिक मनाने के लिए श्रीगंगानगर के नेतेवाला में स्थित वाटर पार्क में आए हुए थे। जहां आकर इनकी तबियत बिगड़ गई। इनमें से कुछ बच्चे वाटर पार्क में नहाए थे, लेकिन फूड प्वाइजनिंग सभी बच्चों को हुई है।

टीचर ने जानें क्या बताया?
जिनमें से 10-12 बच्चे ठीक हैं और 30 से 35 को एडमिट किया गया है जिनका इलाज चल रहा है। हालाकिं, सभी की स्थिति ठीक है। अभी तक सामने आया कि बच्चों ने वाटर पार्क में कुछ नहीं खाया पिया था, जबकि रास्ते में एक जगह लस्सी पी थी। बाकी मामले की जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क पर ATS का बड़ा एक्शन, राजस्थान के 20 जिलों में छापेमारी; 60 संदिग्धों से पूछताछ
विज्ञापन


टीचर सोनाली शर्मा ने बताया- आज सुबह स्कूल से बच्चे टूर पर आए हुए थे। सभी सभी बच्चे क्लास 1 अब 8वीं तक के हैं। रास्ते में आते समय बच्चों ने स्नैक्स,चिप्स खाए थे। इसके बाद सभी ने बुड्ढाजोहड़ में लस्सी पी थी।
 घटना के बाद लोगों और अभिभावकों में आक्रोश है। अभिभावक सवाल उठा रहे हैं कि स्कूल प्रबंधन ने लापरवाही बरती है। बच्चों की देखभाल और खान-पान की व्यवस्था पर ध्यान दिया था। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मामले की जांच में जुट गई है। वाटर पार्क और आस-पास के खान-पान व्यवस्थापकों से पूछताछ की जा रही है। फूड सैंपलिंग के लिए भी टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें