फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Ganganagar News: इश्क के लिए कत्ल! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर करवाई पति की हत्या, 3 महीने पहले हुआ था ब्याह

Wed, 04 Feb 2026 08:32 AM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर

सार

शादी से नाराज पत्नी ने तीन महीने के भीतर अपने पुराने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी और उसे दुर्घटना का रूप देने के लिए सड़क किनारे पति के शव के साथ बेहोशी का नाटक किया।
विज्ञापन
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में सड़क किनारे बेहोश हालत में मिले प्राइवेट स्कूल के नवविवाहित शिक्षक की मौत का मामला अब सुनियोजित हत्याकांड में बदल गया है। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि मृतक की पत्नी ने अपने पुराने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। प्रेम-प्रसंग को बचाने के लिए इस वारदात को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की गई। पुलिस ने पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


श्रीगंगानगर एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 30 जनवरी की रात करीब 9 बजे रावला थाना क्षेत्र के गांव 01 केएलएम की सड़क पर आशीष कुमार (27) और उसकी पत्नी अर्जु उर्फ अंजली (23) बेहोशी की हालत में पड़े मिले थे। दोनों को रावला सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में मामला सड़क हादसा या लूटपाट का प्रतीत हो रहा था लेकिन गहन जांच में सच्चाई सामने आ गई।

ये भी पढ़ें: PM मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह, प्रधानमंत्री को दिया मेवाड़ आने का निमंत्रण, संसद भवन में हुई मुलाकात
विज्ञापन


मृतक आशीष कुमार, पुत्र रामरत्न, गांव 01 केएलएम का निवासी था। उसकी शादी महज तीन महीने पहले अंजली से हुई थी। अंजली इस शादी से खुश नहीं थी और कुछ ही दिनों बाद मायके चली गई थी। वहां उसने अपने पुराने प्रेमी संजय उर्फ संजू (25) से संपर्क कर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

योजना के तहत अंजली वापस ससुराल लौटी और रोज की तरह रात में खाना खाने के बाद पति को घूमने का बहाना बनाकर सूनसान सड़क पर ले गई। 30 जनवरी की रात उसने संजय को फोन किया। संजय अपने साथियों रोहित उर्फ रॉकी (20) और बादल उर्फ सिद्धार्थ (20) के साथ पहले से झाड़ियों में छिपा हुआ था। आशीष और अंजली के वहां पहुंचते ही अंजली के इशारे पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से आशीष पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वह बेहोश हो गया, इसके बाद मफलर से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


हत्या के बाद अंजली ने आशीष का मोबाइल फोन और अपने कानों के झुमके आरोपियों को दे दिए, ताकि घटना को लूटपाट या सड़क हादसे का रूप दिया जा सके। खुद अंजली भी बेहोशी का नाटक करती रही। आशीष के चाचा बजीर चंद ने पुलिस में रिपोर्ट दी थी कि भतीजा और उसकी पत्नी घूमने गए थे, जहां किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने से पुलिस को शक हुआ और जांच में पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें