पुलिस की गिरफ्त में आरोपित पति पत्नी
श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ के गांव 2 एसजेएम में रहने वाले प्रेम प्रकाश रामदासिया की भांजी का जिस महिला ने रिश्ता करवाया था, उसी ने उसे हनीट्रैप में फंसा लिया। वीडियो और फोटो बनाकर झूठा मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी दी गई और 15 लाख रुपए की मांग की गई। आरोपियों ने 20 हजार रुपए वसूलने में सफलता भी पा ली। पीड़ित ने पुरानी आबादी पुलिस थाना में महिला व उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित प्रेम प्रकाश ने रिपोर्ट दी कि करीब छह माह पूर्व कुंज विहार निवासी भावना, पत्नी जालूराम, ने मेरी भांजी नीतू का रिश्ता कुंज विहार में रहने वाले एक परिवार से करवाया था। इसी सिलसिले में भावना से जान-पहचान हो गई। भावना से मोबाइल पर बातचीत होने लगी। कुछ समय पूर्व भांजी की सास के भतीजे का निधन होने पर मुझे अफसोस व्यक्त करने कुंज विहार जाना था। इस बारे में भावना से बातचीत हुई, तो उसने कहा कि मुझे भी जाना है, पहले मेरे घर आ जाना, साथ चलेंगे।
ये भी पढ़ें:
दुल्हन के घर से 500 मीटर पहले दूल्हे को मारा चाकू, गंभीर घायल, भगदड़ में कुछ बाराती भी हुए चोटिल
मैं 14 अप्रैल को भावना के घर गया। कुछ समय बाद भावना का पति जालूराम भी घर में आ गया। वह मेरे साथ गाली-गलौच करने लगा। उसने मेरा फोन छीन लिया और मेरी वीडियो व फोटो बना ली। फिर मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी देकर 15 लाख रुपए की मांग की। अगले दिन जालूराम ने अपने खाते में मुझसे 20 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए।
ये भी पढ़ें:
'गमों की आंच पर आंसू उबालकर देखो'... सिरोही में दिखा पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का शायराना अंदाज
अब भावना ने मेरे भाई की पत्नी अमनदीप कौर को फोन करके धमकी दी कि तेरे जेठ प्रेम प्रकाश की वीडियो और फोटो हमारे पास हैं। अगर उसे बचाना है तो 15 लाख रुपए का इंतजाम करवा लो। इस मामले में 30 अप्रैल को गोल बाजार स्थित एक मैंगो बार में पंचायत हुई। इसमें भी आरोपियों ने मामला निपटाने के लिए 15 लाख रुपए की मांग की। इसके बाद शाम को भावना ने फिर अमनदीप कौर को कॉल करके कहा कि अगर 15 लाख रुपए नहीं हैं तो 10 लाख रुपए दे दो। मामले की जांच थाना प्रभारी ज्योति नायक कर रही हैं।ं