फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Ganganagar News: आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी अर्टिगा कार, तीन युवकों की मौके पर ही हुई मौत, दो घायल

Wed, 08 Oct 2025 10:38 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर

सार

श्रीगंगानगर जिले में सूरतगढ़-अनूपगढ़ स्टेट हाईवे-94 पर आगे चल रहे ट्रक के पीछे से अर्टिगा कार जा घुसी, जिसमें तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रक में जा भिड़ी अर्टिगा कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में आज सवेरे सूरतगढ़-अनूपगढ़ स्टेट हाईवे-94 पर एक भयावह सड़क हादसा हो गया। गांव 5 जीबी पुलिया के पास, अनूपगढ़ की ओर जा रहे ट्रक में पीछे से आ रही अर्टिगा कार जा टकराई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से श्री गंगानगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और मृतक युवकों के शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हादसा उस मोड़ पर हुआ, जहां ट्रक अपनी गति धीमी कर रहा था और पीछे से आ रही कार अपनी रफ्तार कम नहीं कर पाई और सीधे ट्रक में जा घुसी।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: कलेक्टर कार्यालय में बवाल, विरोध जता रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज; हालात तनावपूर्ण

मृतकों की पहचान सुरेंद्र (24), नरेश (18) और कालूराम (18) के रूप में हुई है। ये सभी 2PGMB, अनूपगढ़ के निवासी थे। गंभीर रूप से घायल हुए सुरेंद्र सिंह (18) और जगदीश कुमार को रैफर कर श्री गंगानगर जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैतसर थाने की जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि साक्ष्यों और गवाहों के बयान लेकर हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें