फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sriganganagar News: शहर में नहीं हैं व्यवस्थाएं दुरुस्त, कहीं कार्मिक अनुपस्थित तो कहीं मशीनें खराब

Wed, 19 Mar 2025 03:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

श्रीगंगानगर शहर में व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हैं। कहीं कार्मिक अनुपस्थित मिले तो कहीं मशीनें खराब पड़ी हैं। नगर परिषद आयुक्त आईएएस रजत यादव ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
नगर परिषद आयुक्त आईएएस रजत यादव ने नाराजगी जाहिर की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीगंगानगर शहर में कोई भी व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। इसका खामियाजा आमजन को उठाना पड़ रहा है। इसी के मद्देनजर नगर परिषद आयुक्त रजत यादव ने बुधवार को शहर के कई स्थानों पर निरीक्षण किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आयुक्त सबसे पहले नंदीशाला पहुंचे, जहां नंदीशाला प्रभारी अरविंद कुमार अनुपस्थित मिले और कमियां पाई गई। यह देखकर आयुक्त ने अन्य कार्मिकों पर नाराजगी जताई। इसके उपरांत कचरा प्वाइंट चक 6 जेड का निरीक्षण किया गया। यहां तो कचरा निस्तारण की मशीन ही बंद पाई गई, मशीन को सही करवाकर चलवाने हेतु निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें: सरिस्का की 'राजमाता' ST-2 बाघिन का स्टेच्यू जल्द बनेगा, सात लाख रुपये की आएगी लागत; जानें
विज्ञापन


सद्भावना नगर एसटीपी सीवरेज प्लांट का निरीक्षण किया गया। मौके पर तीन में से दो ही मोटर पंप चलते हुए पाए गए और एक बंद था। आयुक्त द्वारा यहां प्रायः तीनों मोटर पंप चलाने हेतु निर्देशित किया गया। इंदिरा वाटिका स्थित पिंक टॉयलेट का निरीक्षण किया गया। टॉयलेट में साफ सफाई, विद्युत व्यवस्था, रंगरोगन की कमी पाई गई। रामलीला मैदान में निर्माणाधीन पिंक टॉयलेट का निरीक्षण किया गया, टॉयलेट को जल्दी तैयार करवाने हेतु निर्देशित किया गया। ताकि आमजन को सुविधा उपलब्ध हो सके।

यह भी पढ़ें: सदन में अपनी ही सरकार पर क्यों भड़के BJP विधायक बालमुकुंद, कांग्रेस MLA करने लगे 'शेम शेम'; जानें
विज्ञापन


परिषद् के स्टोर/गैराज का निरीक्षण किया गया। यहां खराब वाहनों को शीघ्र ठीक करवाकर इन्हें सफाई व्यवस्था में प्रयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा खटारा वाहनों और खराब सामान इत्यादि के संबंध में वार्ता के लिए निर्देशित किया। इन सबके निरीक्षण के बाद उक्त समस्त कमियों को दुरस्त करवाने के लिए अधिशाषी अभियन्ता मंगतराय सेतिया को पाबंद किया गया।



गौरतलब है कि शहर से कचरा उठाव नहीं होने के कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। बेसहारा पशुओं की समस्या जस की तस बनी हुई है। शहर के नाले और नालियां अवरुद्ध होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बिखरा रहता है, जिससे अनेक तरह की बीमारियां होने का भय बना रहता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें