फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Ganganagar : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, पीछे से आ रही कार की टक्कर से हुआ हादसा

Thu, 19 Sep 2024 09:25 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर

सार

कल शाम हुए एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसके पीछे बैठी नाबालिग घायल हो गई। हादसा पदमपुर से गजसिंह रोड के बीच हुआ, जहां पीछे से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के पदमपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि उसके पीछे बाइक पर बैठी नाबालिग घायल हो गई। पुलिस ने शव को पदमपुर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। नाबालिग को प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रैफर कर दिया गया है। हादसा पदमपुर से गजसिंहपुर रोड पर हुआ।

विज्ञापन


जिले में गांव 26 बीबी का रहने वाला मनोज कुमार (19) पुत्र सतपाल बुधवार शाम को करीब साढ़े छह बजे पदमपुर से गजसिंहपुर की तरफ जाने के लिए रवाना हुआ था। उसके साथ एक परिचित नाबालिग भी थी। गांव 26 बीबी के पास मोटर साइकिल को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सामने एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों बाइक सवार नीचे गिर गए, जिससे मनोज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नाबालिग कुछ चोटें आई हैं। उसे पहले पदमपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे अन्यत्र रैफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर पदमपुर पुलिस के राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को अस्पताल पहुंचाया वहीं मृतक का शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हादसे के बाद कार ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है, आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें