फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक धमाका: पंजाब से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मदद करने वालों को भी हिरासत में लिया

Sat, 14 Nov 2026 11:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

राजस्थान के श्रीगंगानगर में रामसिंहपुर के पास रेलवे ट्रैक धमाके के मामले में पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने पंजाब के गुरदासपुर से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को ठहराने और वाहन उपलब्ध कराने के आरोप में तीन सहयोगियों को भी हिरासत में लिया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर हुए बम विस्फोट के मामले में दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में रामसिंहपुर के पास रेलवे ट्रैक पर हुए बम विस्फोट के मामले में पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने पंजाब के गुरदासपुर से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। संयुक्त जांच के बाद आरोपियों की मदद करने वाले एक होटल मालिक समेत तीन सहयोगियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कई अन्य संदिग्धों को भी नामजद किया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर लगातार छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन


लिव-इन रिलेशनशिप में रहते दोनों मुख्य आरोपी
पुलिस अधीक्षक हरिशंकर के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरदासपुर निवासी देवेंद्र सिंह और महकदीप कौर के रूप में हुई है, जो लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हैं। वारदात को अंजाम देने से पहले दोनों आरोपी एमआर होटल में आकर ठहरे थे। होटल मालिक और एक अन्य सहयोगी ने उन्हें ठहराने में मदद की तथा वारदात के लिए मोटरसाइकिल और कार भी उपलब्ध करवाई थी। पुलिस ने दोनों वाहनों की पहचान कर ली है। घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस अधिकारी नितिन चौधरी के नेतृत्व में एक टीम पंजाब भेजी गई थी। टीम ने शनिवार शाम दोनों मुख्य आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दल आरोपियों को श्रीगंगानगर ला रहा है, जहां रविवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- राजस्थान: अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर धमाका, पटरी के नीचे के दो स्लीपर टूटे; एटीएस और आईबी जांच में जुटीं
विज्ञापन


आतंकी तंत्र और पाकिस्तान कनेक्शन की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने रामसिंहपुर थाने में ही डेरा डाल रखा है। पुलिस ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि गिरफ्तार देवेंद्र सिंह और महकदीप कौर किसी आतंकी संगठन से जुड़े हैं अथवा किसी संगठन के स्लीपर सेल के रूप में काम कर रहे थे। इस धमाके की जिम्मेदारी अभी तक किसी आतंकी गुट ने नहीं ली है, लेकिन पाकिस्तान से आरडीएक्स आपूर्ति के मामले से जोड़कर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि आरोपियों की मंशा किसी ट्रेन को निशाना बनाने की थी या महज इलाके में दहशत फैलाना उद्देश्य था।
विज्ञापन


तीन सहयोगी भी हिरासत में
रेंज पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि महत्वपूर्ण सुराग जुटाने के बाद ही मुख्य आरोपियों को पकड़ा जा सका है। आरोपियों को होटल में पनाह देने और वाहन मुहैया कराने के आरोप में तीन सहयोगियों को हिरासत में लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें