फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Ganganagar News: ट्रेडिंग टिप्स के नाम पर 1.11 करोड़ की धोखाधड़ी, दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 24 Aug 2025 10:44 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर

सार

श्री गंगानगर में ट्रेडिंग टिप्स के नाम पर 1.11 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने दिल्ली से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए श्री गंगानगर पुलिस ने दिल्ली से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ट्रेडिंग के नाम पर एक व्यक्ति से 1.11 करोड़ रुपये की ठगी की गई थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की।

विज्ञापन


श्री गंगानगर एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि पीड़ित ने 16 अगस्त को साइबर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि 10 अगस्त को उसने एक वॉट्सएप ग्रुप जॉइन किया था, जिसमें ट्रेडिंग टिप्स दिए जाते थे। इसी ग्रुप से उसे Shoona XHNI Apps डाउनलोड करने का लिंक मिला, जिसे आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए जरूरी बताया गया था। ग्रुप के निर्देशानुसार, पीड़ित ने 10 जून से 8 अगस्त के बीच 1,11,82,500 रुपये इन्वेस्टमेंट के नाम पर साइबर अपराधियों के खातों में जमा करा दिए। बाद में उसे पता चला कि इन्वेस्टमेंट साइट फर्जी थी।

ये भी पढ़ें:  उदयपुर में कुंवारी माइंस के गड्ढे में भरे पानी में डूबे चार बच्चे, सभी की मौत, पसरा मातम
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर पुलिस के सीआई रमेश कुमार के मुताबिक, पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर दिल्ली से दो आरोपियों संजू कुमार शाह (28) और बिपिन कुमार मंडल (28) को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि संजू कुमार के खाते में 45 दिन में करीब 4 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ था, जिनमें से इस प्रकरण में 14 लाख रुपये जमा कराए गए थे। संजू पर 7 राज्यों में 12 साइबर अपराधों की शिकायतें दर्ज हैं। आरोपी बिपिन ने गिरोह के साथ मिलकर स्कील्ड फोर्स कंस्ट्रक्शन एंड मैनपावर प्राइवेट लिमिटेड नाम से फर्जी फर्म रजिस्टर करवाई और उसके नाम पर करंट खाता खुलवाया, जिसका उपयोग ठगी की रकम के लेनदेन के लिए किया गया।

ये भी पढ़ें: बारिश से हर तरफ पानी ही पानी, सड़कें लबालब, गांव का संपर्क टूटा, छत पर फंसे लोग, तस्वीरें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें