जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लखनऊ की महिला डॉक्टर समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया। तीन डॉक्टरों के शामिल इस आतंकी मॉड्यूल से 2,900 किलो विस्फोटक और एके-47 बरामद हुए। मामला जैश-ए-मोहम्मद व अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़ा बताया गया।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लखनऊ की एक महिला डॉक्टर को एक बड़े आतंकी मॉड्यूल में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जो जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ था। अधिकारियों के अनुसार, डॉक्टर की कार से एक एके-47 राइफल बरामद की गई है।
विज्ञापन
डॉ. शाहीन को सात अन्य लोगों के साथ हिरासत में लिया गया है। इनमें कश्मीर के डॉक्टर मुजम्मिल गनई को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया। डॉ. शाहीन को पूछताछ के लिए हवाई मार्ग से श्रीनगर लाया गया है।
पुलिस के अनुसार, आठ आरोपियों में तीन डॉक्टर शामिल हैं और इस कार्रवाई में 2,900 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया गया है। जांच में खुलासा हुआ है कि यह ‘व्हाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद जैसे संगठनों से जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस के साथ केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में यह बड़ी सफलता मिली है। अधिकारियों ने फिलहाल यह नहीं बताया कि गिरफ्तारियां कब की गईं।