फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Ganganagar News: कांग्रेस के सिर बंधा जीत का सेहरा, जिला प्रमुख उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत

Fri, 12 Sep 2025 04:20 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर

सार

श्री गंगानगर में जिला प्रमुख के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मिलकर जश्न मनाया। नेताओं ने कहा कि ये जीत श्री गंगानगर में कांग्रेस के जनाधार और संगठन की मजबूती का प्रतीक है। 
विज्ञापन
जीत का जश्न मनाते कांग्रेसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री गंगानगर में कांग्रेस पार्टी ने अपनी ताकत का एक बार फिर प्रदर्शन करते हुए जिला प्रमुख उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। कांग्रेस उम्मीदवार दुलाराम इंदलिया ने भाजपा प्रत्याशी निर्मला को बड़े अंतर से हराकर जिला प्रमुख का पद हासिल किया। इस जीत को पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिसने श्री गंगानगर में कांग्रेस की स्थिति को और मजबूत किया है।
विज्ञापन


इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी दुलाराम इंदलिया को कुल 26 वोट मिले, जबकि भाजपा की प्रत्याशी निर्मला को सिर्फ 5 वोट से ही संतोष करना पड़ा। वोटों के इस बड़े अंतर से जीत के बाद कांग्रेस का संगठनात्मक ढांचा और रणनीति भाजपा की तुलना में कहीं ज्यादा प्रभावी साबित हुई। इस जीत का श्रेय कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर मिगलानी के कुशल नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया जा रहा है, जिन्होंने एकजुट होकर पार्टी को सफलता दिलाई।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: ‘भारत की भी हो सकती है नेपाल जैसी हालत, वहां दौड़ाकर पीटे गए नेता’, गुढ़ा क्यों बोले ऐसा?
विज्ञापन


जीत के इस मौके का जश्न मनाने कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें चुनाव प्रवेशक रामसिंह कस्वा, सांसद कुलदीप इंदौरा, श्रीकरणपुर विधायक रूपिंद्र सिंह कुनर, कांग्रेस जिला प्रभारी जिया उर रहमान, विधायक सोहन नायक, विधायक डूंगरराम गेदर और उपजिला प्रमुख सुदेश मोर शामिल थे। सभी नेताओं ने नवनिर्वाचित जिला प्रमुख दुलाराम इंदलिया को बधाई दी और पार्टी की जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन


नेताओं का कहना है कि यह जीत सिर्फ एक पद की नहीं, बल्कि श्री गंगानगर में कांग्रेस के जनाधार और संगठन की मजबूती का प्रतीक है। कांग्रेस के सच्चे सिपाही माने जाने वाले जिलाध्यक्ष अंकुर मिगलानी ने इस जीत के साथ यह साबित कर दिया है कि उनके नेतृत्व में पार्टी सही दिशा में आगे बढ़ रही है। जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े और खुशी का इजहार किया, जिससे पूरे जिले में जश्न का माहौल बन गया।
 

जीत का जश्न मनाते कांग्रेसी

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें