फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Ganganagar News: अन्नपूर्णा रसोइयों का आयुक्त ने किया निरीक्षण, 56 किलोग्राम प्लास्टिक थैलियां जब्त

Sun, 08 Jun 2025 10:59 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

आयुक्त नगर परिषद रविन्द्र सिंह यादव ने भोजन की गुणवत्ता की जांच की और आमजन से फीडबैक प्राप्त किया, जिसमें भोजन को संतोषजनक पाया गया। रसोई संचालकों को सुविधाएं सुधारने और सीसीटीवी कैमरे, होर्डिंग्स लगाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
अन्नपूर्णा रसोई में निरीक्षण करते अधिकारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘‘श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना’’ के अन्तर्गत श्रीगंगानगर शहर में संचालित रसोइयों का आयुक्त नगर परिषद रविन्द्र सिंह यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त द्वारा खाना खा रहे आमजन से खाने की गुणवत्ता के संबंध में चर्चा की। खाने की गुणवता सही पाई गई और आमजन द्वारा भी खाने के सम्बन्ध में संतुष्टि ज़ाहिर की। रसोइयों में लोगों का रूझान बढ़ाने हेतु रसोई संचालकों को निर्देश दिये। साथ ही स्वयं भी भोजन ग्रहण कर गुणवत्ता की जांच की।
विज्ञापन


कुछ रसोइयों में 100 से अधिक आमजन खाना खाते हैं और कूपन की कमी लगी। कुछ रसोइयों में इंफ्रास्ट्रक्चर व्यवस्था, सफाई व्यवस्था में और सुधार करने, रसोइयों में सीसीटीवी कैमरे व होर्डिंग्स लगवाने के लिए निर्देश दिये गए। नगर परिषद आयुक्त ने रसोई संचालकों से राज्य सरकार की मंशा अनुसार गरीब, जरूरतमंद, मजदूर वर्ग, आमजन को स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये। निरीक्षण दौरान मुकेश कुमार रणवा, प्रभारी रसोई साथ रहे।

ये भी पढ़ें- पहले मारी टक्कर, फिर घायल को घसीटकर सड़क किनारे छोड़कर चला गया बस चालक, तड़प-तड़प कर मौत
विज्ञापन
विज्ञापन




आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव ने बताया कि प्लास्टिक मुक्त गंगानगर अभियान इस सप्ताह से प्राम्भ किया गया है। अभियान में 04 टीमों का गठन किया गया है, टीमों द्वारा सब्ज़ी मंडी, रेहड़ी, गोदाम, गोलबाजार क्षेत्र में प्लास्टिक थेली उपयोग करना एवं प्लास्टिक थैली पाये जाने पर थेली जब्ती और जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जा रही है। टीम की सूचना मिलते ही दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। गोपनीय सूचनाओं से पता चला कि कई स्थानों से लाखों की संख्या में प्लास्टिक थैलियां गायब कर दी गईं, जिसकी टीम को भनक तक नहीं लगी। नगर परिषद की टीमों द्वारा औपचारिकता की कार्रवाई करते हुए इस सप्ताह 56 किलोग्राम प्लास्टिक थैलिया जब्त की गई है। नगर परिषद आयुक्त द्वारा आमजन से प्लास्टिक थैली के स्थान पर कपड़े के थैलो का उपयोग करने हेतु अपील की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें