फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Ganganagar News: गंगनहर में आया केमिकलयुक्त काला पानी, केंद्रीय मंत्री और पंजाब CM से शिकायत

Sun, 27 Apr 2025 06:15 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

भाजपा नेता रजत स्वामी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटील और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। स्वामी के अनुसार, पंजाब के लुधियाना की डाइंग फैक्ट्रियों का प्रदूषित पानी जमालपुर ट्रीटमेंट प्लांट से बिना शुद्धिकरण के छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
गंगनहर में रविवार को आया काला दूषित पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नहर बंदी के बाद गंगानगर की जीवनदायिनी गंगनहर में रविवार को काला केमिकलयुक्त जहरीला पानी आया है। इस मामले की शिकायत केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटील और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से की गई है।
विज्ञापन


भाजपा नेता रजत स्वामी एडवोकेट ने बताया कि पंजाब से राजस्थान की नहरों में आने वाला पानी न नहाने योग्य और न पीने योग्य होता है, लेकिन मजबूरन हमारे इलाके के लोग इसी पानी को पीते हैं। इस कारण श्रीगंगानगर और आस-पास के इलाकों में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां विकराल रूप धारण कर रही हैं।

ये भी पढ़ें- जोधपुर से अहमदाबाद ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब के 481 कार्टन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन




स्वामी ने बताया कि पंजाब सरकार ने डाइंग फैक्ट्रियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की है। जमालपुर ट्रीटमेंट प्लांट में लुधियाना की टेक्सटाइल इंडस्ट्री की डाइंग फैक्ट्रियों से प्रदूषित पानी आता है। प्लांट की मशीनरी नाकारा होने से हैवी मैटल और घातक रसायनों युक्त पानी नाले में ही बहाया जाता है। इस पर एनजीटी ने सख्ती दिखाते हुए प्रदूषण के लिए जिम्मेदार 44 डाइंग फैक्ट्रियों को बंद करने के आदेश दिए थे। ये फैक्ट्रियां थोड़े दिन बंद रही और फिर पीपीसीबी ने 50-50 हजार रुपये जुर्माना लगाकर खोल दी थीं। स्वामी ने रविवार को कलेक्टर से भी मांग की है कि नहरों में आ रहे पानी के सैम्पल लेने और सैंपल रिपोर्ट सही आने पर ही जलदाय विभाग को इस पानी को भंडारण का निर्देश देने अन्यथा पानी बहुत दूषित एव जहरीला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें