फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Ganganagar: नाबालिग से दरिंदगी के मामले में अब तक 18 गिरफ्तार, जिन होटलों में हुआ 'पाप' वहां चले बुलडोजर

Mon, 06 Jul 2026 09:11 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर

सार

नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में श्रीगंगानगर में कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 18 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब प्रशासन ने चार होटलों पर बुलडोजर चलाकर बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
नाबालिग से दरिंदगी के मामले में चार होटलों पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

13 वर्षीय नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस मामले में तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ अब तक कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं जिला प्रशासन ने देर रात उन चार होटलों पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया, जहां जांच के दौरान वारदात से जुड़े तथ्य सामने आने की बात कही गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हाल ही में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर की गई। जांच में सामने आया कि ये आरोपी उस होटल में पहुंचे थे, जहां पीड़िता के साथ कथित दुष्कर्म हुआ था। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में कई लोगों की संलिप्तता सामने आई है और सभी आरोपियों के खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। श्रीगंगानगर के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

चार होटलों पर चला बुलडोजर
घटना के बाद जिला प्रशासन ने भी सख्त रुख अपनाते हुए उन चार होटलों पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया, जहां जांच के दौरान मामले से जुड़े तथ्य सामने आए थे। प्रशासन का कहना है कि नियमों का उल्लंघन कर संचालित होने वाले होटलों और अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kotputli-Behror News: बस छूटी तो बाइक से ली लिफ्ट, बोलेरो से टक्कर के बाद दर्दनाक हादसा, महिला समेत दो की मौत

लोगों में आक्रोश, सख्त सजा की मांग
घटना के बाद जिलेभर के लोगों में भारी आक्रोश है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, छात्र संगठनों, महिला अधिकार कार्यकर्ताओं और राजनीतिक दलों ने प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार मामला 18 जून का है। आरोप है कि घर से लापता हुई 13 वर्षीय नाबालिग को एक रिक्शा चालक होटल ले गया, जहां उसे अन्य लोगों के हवाले कर दिया गया। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। पीड़िता के बयान, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने विभिन्न आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान होटल संचालकों, कर्मचारियों और अन्य संदिग्धों की भूमिका भी सामने आने पर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस लगातार गिरफ्तारी कर रही है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


घटना सामने आने के बाद श्रीगंगानगर में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए। कांग्रेस, छात्र संगठनों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने एसपी कार्यालय और कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने अवैध रूप से संचालित होटलों पर भी कार्रवाई की मांग उठाई, जिसके बाद जिला प्रशासन ने संबंधित होटलों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें