फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीगंगानगर: 1.23 करोड़ का नकली घी पकड़ा, गोदाम पर छापा; तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Nov 2026 06:08 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर

सार

राजस्थान के श्रीगंगानगर में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने एक गोदाम पर छापा मारकर 16,394 लीटर नकली घी जब्त किया है। इसकी बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 23 लाख रुपये बताई गई है। 
विज्ञापन
जब्त किया गया घी और पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीगंगानगर में 'शुद्ध आहार मिलावट पर वार' अभियान के तहत जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक गोदाम से 16,394 लीटर नकली घी पकड़ा है, जिसकी बाजार में कीमत 1 करोड़ 23 लाख रुपये बताई गई है। इसके साथ ही बिक्री के 3 लाख 50 हजार रुपये भी जब्त किए गए हैं। एसपी हरीशंकर के निर्देशन में सीआईडी और डीएसटी टीम के सहयोग से सदर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


चौधरी कॉम्प्लेक्स के गोदाम में चल रहा था खेल
सदर थानाधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि एडिशनल एसपी दीपक शर्मा और आईपीएस नितिन चौधरी के सुपरविजन में पुलिस टीम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त दबिश दी। शहर के चौधरी कॉम्प्लेक्स स्थित अनन्या ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में नकली घी तैयार कर बाजार में बेचने की तैयारी की जा रही थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर गोदाम की तलाशी ली तो वहां 16,394 लीटर नकली घी मिला। अधिकारियों ने घी को जब्त कर लिया और गोदाम को सील कर दिया।

3.50 लाख कैश और मारुति वैन भी जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नकली घी के साथ बिक्री से जुड़े 3 लाख 50 हजार रुपये नकद भी जब्त किए हैं। इसके अलावा मारुति वैन नंबर RJ31CC9138 को भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस अब वाहन के इस्तेमाल और नकली घी की ढुलाई में इसकी भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन


तीन आरोपी गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की जांच
पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें राम तायल (26), निवासी वार्ड नंबर 52, बालाजी स्टेट, जवाहरनगर; मुकेश कुमार (42), निवासी राणा प्रताप कॉलोनी, जवाहरनगर और विकास कुमार (24), निवासी डूंगरसिंहपुरा शामिल हैं।

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि नकली घी कहां तैयार किया जा रहा था, इसकी सप्लाई किन-किन स्थानों पर की जाती थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। जिले के दूसरे स्थानों पर भी दबिश देकर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई
इस कार्रवाई में सदर थाना पुलिस, सीआईडी (सीबी) जयपुर की टीम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल रहे। पुलिस टीम का नेतृत्व उप निरीक्षक रामपाल ने किया। सीआईडी टीम में उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सहित अन्य जवान शामिल थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम में सीएमएचओ श्रीगंगानगर डॉ. अजय कुमार सिंघला सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें