फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: आरक्षण आंदोलन में फूट, समाज के नेता बोले- हाईवे से दूर बैठेंगे, आंदोलनकारियों ने कहा- नहीं हटेंगे

Mon, 24 Apr 2023 09:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर जिले के हाईवे पर माली, सैनी, कुशवाहा, मौर्य, शाक्य समाज के आरक्षण आंदोलन की अगुवाई कर रहे नेता मुरारी लाल सैनी और शैलेंद्र कुशवाहा को सोमवार को उस वक्त समाज के विरोध का सामना करना पड़ गया। जब उन्होंने आंदोलनकारियों को हाईवे से हटने और जयपुर जाकर सरकार से बात करने की बात कही।
विज्ञापन
सरकार से वार्ता की बात पर बिफरे आंदोलनकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

12 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर भरतपुर में हाइवे पर चल रहे माली, सैनी, कुशवाहा, मौर्य, शाक्य समाज के आरक्षण आंदोलन को लेकर घटनाक्रम सोमवार दोपहर बाद बदल गया। आंदोलन की अगुवाई कर रहे नेता मुरारी लाल सैनी और शैलेंद्र कुशवाहा समेत 16 लोगों को भरतपुर के सेवर जेल,करौली और बयाना से रिहा कर दिया गया। जिसके बाद आंदोलन के संयोजक मुरारी लाल सैनी आंदोलन स्थल अरोदा पहुंचे, तो आंदोलनकारियों ने जेल से छूटे नेताओं को कंधे पर उठा लिया और सभी लोगों के बीच  भव्य स्वागत सम्मान किया गया।

विज्ञापन




कमेटी जयपुर जाकर सरकार से बात करेगी 
आंदोलन स्थल पर आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए मुरारी लाल सैनी ने एलान कर दिया कि हम हाईवे खाली कर रहे हैं, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा। हम हाईवे से 500  मीटर दूर बैठेंगे। जहां एक कमेटी बनेगी और वह कमेटी जयपुर जाकर आरक्षण के संबंध में प्रदेश की सरकार से वार्ता करेगी। जिसके बाद आंदोलनकारियों ने इसका पुरजोर तरीके से विरोध किया और ज्यादातर आंदोलनकारी नेता मुरारीलाल पर भड़क गए।आंदोलनकारियों ने कहा कि वह हाईवे खाली नहीं करेगे। 
विज्ञापन


शैलेन्द्र कुशवाह को भी आंदोलनकारियों ने कही खरी
इस दौरान संघर्ष समिति के सदस्य शैलेंद्र कुशवाहा ने आंदोलनकारियों से कहा कि आप लोग हाईवे पर ही डटे रहें, हम जयपुर वार्ता के लिए जाएंगे। वार्ता सकारात्मक होती है, तो आपको मैसेज किया जाएगा। लेकिन इसका भी आंदोलनकारियों ने विरोध किया।
विज्ञापन


12 परसेंट आरक्षण की चिट्ठी चाहिए तभी हाइवे से हटेंगे 
आंदोलनकारियों ने कहा कि कमेटी जयपुर वार्ता के लिए जाए और वार्ता सकारात्मक रहे या नकारात्मक रहे। हमको 12 परसेंट आरक्षण की चिट्ठी चाहिए, तभी हम हाईवे से हटेंगे, नहीं तो हम हाईवे पर ही डटे रहेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें