फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों के विवाद की जांच करेगी विशेषाधिकार समिति

Tue, 22 Jul 2014 06:42 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायकों की तू-तू-मैं-मैं का मामला मंगलवार को राजस्थान विधानसभा में गूंजा।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने जांच के लिए इस मामले को विशेषाधिकार हनन समिति को सौंपा और राज्य सरकार ने भाजपा विधायक ओम प्रकाश हुड़ला को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई।

विधानसभा में भाजपा विधायक ओम प्रकाश हुड़ला ने मामले की जांच की मांग उठाई और राजपा विधायक किरोड़ीलाल मीणा की ओर से दी गई जान से मारने की कथित धमकी के लिए उन्होंने पुलिस सुरक्षा मांगी।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा के अगले सत्र के पहले दिन रिपोर्ट तलब करने की व्यवस्था दी है। इस बीच राज्य सरकार ने भी हुडला को सुरक्षा देने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मीणा ने सोमवार को विधानसभा में हुड़ला को मीडिया के सामने जान से मारने की धमकी दी थी। मीणा की पत्नी विधायक गोलमा देवी ने भी हुड़ला को जमकर खरी खोटी सुनाई थी। किरोड़ी की धमकी के बाद हुड़ला ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पत्र लिखकर घटना से अवगत करवाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें