राजस्थान विधानसभा चुनाव का परिणाम तो वक्त बताएगा, लेकिन यह तय हो चुका है कि जो भी पार्टी जीतेगी उसके सभी मंत्रियों को नई टाटा सफारी मिलेगी।
आचार संहिता लगने से पहले सामान्य प्रशासन विभाग ने नई टाटा सफारी खरीदने के लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा था। लेकिन आचार संहिता लगने के बाद फाइल अटक गई।
अब उम्मीद है कि नई सरकार बनने पर यह काम आगे बढ़ेगा। वित्त विभाग की स्वीकृति मिलते ही मंत्रियों के लिए नई चमकती हुई टाटा सफारी हाजिर हो जाएगी।
वोट डालो, वेतन पाओ
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के प्रयास में जुटे निर्वाचन आयोग को राजस्थान के एक औद्योगिक घराने से सहारा दिया है।
राजस्थान के औद्योगिक घराने जीनस ने अपने कर्मचारियों-अधिकारियों से कहा है कि जो भी मतदान करेगा उसे उस दिन का मूल वेतन मिलेगा। राजस्थान में 1 दिसम्बर को मतदान है और उस दिन रविवार है।
जीनस पावर इन्फ्रास्ट्र्क्चर्स लि. की घोषणा उसके सभी 3000 अधिकारियों-कर्मचारियों पर लागू है।