फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बेटे ने लकड़ी से वार कर की पिता की हत्या, परिजनों को गुमराह कर कराया अंतिम संस्कार, ऐसे खुला राज

Tue, 05 Sep 2023 05:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर में शराब पीने से रोकने पर एक बेटे ने पिता की हत्या कर दी। आरोपी बेटे ने सोते हुए पिता के सिर पर लकड़ी से कई बार किए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने परिजनों को गुमराह कर पिता का अंतिम संस्कार भी करा दिया, लेकिन दो दिन बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अजमेर जिले के सावर थाना क्षेत्र के टांकावास गांव में एक बेटे ने पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बेटे ने विवाद के बाद लकड़ी से वार कर पिता को मौत के घाट उतार दिया। परिजनों को गुमराह करने के लिए आरोपी ने बताया कि पिता शराब पीकर गिर गए थे, जिससे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार भी सुबह-सुबह जल्दी कर दिया गया। मृतक के शरीर पर आईं चोटों को देखकर परिजनों को संदेह हुआ तो उन्होंने बेटे से पूछताछ की जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। घटना शनिवार रात की है। मृतक के छोटे बेटे हंसराज खटीक ने सावर थाने में बड़े भाई के खिलाफ केस दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


सावर थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि टांकावास निवासी कैलाश खटीक और उसके बेटे कन्हैयालाल खटीक के बीच शनिवार को दिनभर विवाद हुआ था। कन्हैयालाल शराब पीने का आदी थी। कैलाश उसे शराब नहीं पीने के लिए समझा रहा था। इससे गुस्साए बेटे कन्हैयालाल ने रात को शराब के नशे में पिता कैलाश हत्या कर दी। उसने चारपाई पर सो रहे पिता के सिर पर लकड़ी से चार-पांच वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। 

वारदात के बाद आरोपी बेटे ने हत्या को छिपाने के लिए रिश्तेदारों और परिजनों को गुमराह कर पिता की मौत शराब पीकर गिरने से होना बताया और सुबह जल्दी अंतिम संस्कार भी करवा दिया। अंतिम संस्कार के दौरान शरीर पर चोटों के निशान देखकर समाज के लोगों और रिश्तेदारों ने आरोपी बेटे से पूछताछ की, लेकिन वह सभी को गुमराह करता रहा। 
विज्ञापन


समाज के लोगों ने शोकाकुल परिवार में हो रहे कार्यक्रमों में भी भाग नहीं लिया। इससे सामाजिक दबाव में आए आरोपी बेटे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद मृतक कैलाश के छोटे बेटे हंसराज खटीक ने सावर पुलिस थाने में आरोपी भाई के खिलाफ पिता की हत्या का केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी बेटे को  गिरफ्तार कर लिया है।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें