फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पत्नी को विदा नहीं किया तो भड़का दामाद, तोड़ डाले ससुराल के सारे शीशे और लगाई आग

Tue, 21 Feb 2023 04:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

दामाद के पशुओं के बाड़े में आग लगाने से 5 जानवर जिंदा जल गए इसके अलावा लाखों रुपये का चारा भी जलकर राख हो गया। जिसके बाद ससुराल वालों दामाद के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पशुओं के बाड़े में लगाई आग, पांच जिंदा जले। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दामाद ने अपनी ससुराल में जमकर उत्पाद मचाया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। दामाद ने अपनी ससुराल वालों पर पत्थर फेंक कर घर से शीशे तोड़ दिए और आग भी लगा दी। 

विज्ञापन


ये सब उसने इसलिए किया क्यों वह अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था और उन्होंने उसे भेजने से मना कर दिया था। दामाद के पशुओं के बाड़े में आग लगाने से 5 जानवर जिंदा जल गए। जिसके बाद ससुराल वालों दामाद पर थाने में केस दर्ज कराया है। 

जानकारी के अनुसार घटना शहर के ब्राह्मणों की सरेरी कस्बे की है। यहां रहने वाले गोपीलाल सारस्वत के यहां उनका दामाद किशन आया हुआ था। किशन ने अपने ससुराल वालों से उसकी पत्नी पूजा को साथ भेजने की जिद की, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। 
विज्ञापन


कुछ देर कहासुनी के बाद किशन नाराज हो गया और उसने ससुराल वालों के घर पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इससे घर की खिड़कियों पर लगे शीशे टूट गए। किशन का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने पशुओं के बाड़े में भी आग लगा दी। जिससे पांच पशुओं की जिंदा जलने से मौत हो गई और लाखों रुपये का चारा भी जल गया।

इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी दामाद के खिलाफ केस दर्ज कराया। अपनी शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि दस महीने पहले उन्होंने अपनी बेटी पूजा की शादी किशन से की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसने पूजा के साथ मारपीट शुरू कर दी। 

रोज-रोज की मारपीट से तंग आकर पूजा अपने पीहर आ गई और किशन के खिलाफ थाने में केस दर्ज करा दिया। इसी बाद को लेकर किशन नाराज हो गया और रविवार रात को ससुराल आकर उसने जमकर कोहराम मचाया। ससुराल पक्ष के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें