फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीकर में अनाथ बेटी के विवाह में मददगार बने लोग, हरियाणा से पहुंचे समाजसेवी ने दी आर्थिक मदद

Thu, 13 Apr 2023 09:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

इंसानियत अभी भी जिंदा है ,यह साबित हुआ गुरुवार को सीकर जिले के अनोखू गांव में । अनूप गांव में एक बिटिया की शादी थी। जिसके मां-बाप दोनों का ही निधन हो चुका है। ऐसे में लोगों ने मददगार बनते हुए गांव की इस अनाथ बेटी की शादी में मदद की, जिसे देख लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
समाजसेवियों ने की आर्थिक मदद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर जिले के अनोखू गाँव की बेटी पूजा जिसके सिर से माता पिता दोनों का साया काफी सालों पहले घर में हुए अग्निकांड हादसे में उठ चुका था । गुरुवार को विवाह समारोह में " हमारी बिटिया हमारा गौरव सेवा संस्थान" की टीम ने उसे आर्थिक संबल दिया। संस्था ने इस बेटी को दैनिक जीवनयापन के लिए उपयोगी और आवश्यक सामान जैसे बेड,गद्दे, अलमारी,पंखा, कुर्सियां, संदूक,गैस चूल्हा ,सिलाई मशीन,फ्रीज़, 111 बर्तन का सेट, 11 साड़ी सेट सहित 21000 रुपये कन्यादान के रूप में भेंट किए। इस अवसर पर हरियाणा से समाजसेवी हर्ष छिकारा भी उपस्थित हुए।बटीम की तरफ से विजय चेलासी, विजू पलथाना, राजेश नानी, नीतीश चौधरी, शीशराम ,मुकेश चला,सतपाल ढाका,राधेश्याम बाजिया, मुकेश ढाका, ओमप्रकाश अनोखु सहित ग्रामवासी मौजूद रहे । 

विज्ञापन


संस्थान के पदाधिकारियों ने की ग्रामीणों से अपील
अनोखू गांव में आए संस्थान के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा समाज में पीड़ित, शोषित, गरीब, अनाथ और जरूरतमंद बेटी की मदद की जरूरत हो, तो संस्था से सम्पर्क कर सकते हैं। 

ग्रामीणों ने जताया आभार 
अनोखू गांव में अनाथ बेटी की शादी में आर्थिक मदद करने पहुंचे संस्थान के पदाधिकारियों का ग्रामीणों ने आभार जताते हुए कहा कि संस्थान की इस पहल से अनाथ बेटी की शादी की समस्या हल हो गई है । ग्रामीणों ने संस्थान के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए सम्मान भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें