फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#KabTakNirbhaya राजस्थान में छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद घोंटा गला

Sun, 01 Dec 2019 02:54 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

देशभर में हैदराबाद में हुई घटना को लेकर विरोध हो रहा हैं। वहीं देश की कड़वी सच्चाई यह है कि बलात्कार जैसी अमानवीय घटना रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब राजस्थान के टोंक जिले के अलीगढ़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा की कथित दुष्कर्म के बाद हत्या का करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शनिवार को छह साल की छात्रा के स्कूल से घर नहीं पहुंचने पर परिवार वालों ने जब उसे ढूंढना शुरू किया और उसका शव अलीगढ़ कस्बे के खेड़ली गांव के जंगल में झाड़ियों के पास पाया गया।

थानाधिकारी राम कृष्ण ने रविवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छात्रा की कथित दुष्कर्म के बाद गला घोंट कर हत्या कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें