फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छबड़ा उपकारागार से भागे छह कैदी, चार पकड़े

Thu, 15 Nov 2012 04:05 PM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के कोटा संभाग के बारां जिले के छबड़ा उपकारागार से मंगलवर रात छह कैदी भाग गए। कैदी रात करीब साढ़े तीन बजे बाथरूम की दीवार तोड़कर भाग गए। हालांकि अगले दिन तक पुलिस ने इनमें से चार कैदियों को पकड़ लिया था। ये कैदी हत्या, बलात्कार, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत जेल में बंद थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कैदी छबड़ा व छीपाबडौड़ के रहने वाले हैं। जेल के पीछे जंगल और अंधेरा होने के कारण ये कैदी आसानी से भाग निकलने में कामयाब हो गए। इन कैदियों के भागने के दौरान एक कैदी की नींद खुल गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया था। इसके चलते कैदियों ने उसका गला दबाने की भी कोशिश की।

भागने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हंगामा मच गया और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कराई गई है। देर रात तक तलाशी के दौरान क्षेत्र की रेणुका नदी के आस-पास से चार कैदियों को पकड़ लिया गया, जबकि दो कैदी अब भी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें