फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने छह पकड़े
- फोटो : Amar Ujala Digital
टोंक पुलिस उपाधीक्षक संदीप सारस्वत ने बताया कि शुक्रवार की शाम को 6.45 बजे थानाधिकारी छोटेलाल को सूचना मिली कि एक होटल के पास एन.एच.52 पर फायरिंग की घटना हुई है। उक्त फायरिंग की घटना की वीडियो क्लिप भी मिली। वीडियो में कुछ नवयुवक डीजे बजाकर डांस करते हुए हाथ में हथियार लहराकर फायर करते हुए नजर आ रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। थानाधिकारी छोटेलाल एनएच 52 पहुंचे। इस दौरान आरोपी वहां से फरार हो गए। टीम ने आरोपियों का पीछा कर छह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मनीष पुत्र देवीशंकर जाति मीणा उम्र 20 साल निवासी प्रतापपुरा पुलिस थाना निवाई सदर, विकास मीणा पुत्र बद्रीलाल जाति मीणा उम्र 19 साल निवासी भगवतपुरा दतवास, राधेश्याम उर्फ राधे गुर्जर पुत्र मेवाराम जाति गुर्जर उम्र 27 साल निवासी नयागांव श्रीरामपुरा दतवास, आशाराम गुर्जर पुत्र रामकिशोर गुर्जर उम्र 22 साल निवासी नयागांव श्रीरामपुरा दतवास, कैलाश गुर्जर पुत्र श्री लालाराम गुर्जर उम्र 20 साल निवासी डोईयो की ढाणी कोटखावदा जयपुर, मुकेश गुर्जर पुत्र गोपाल गुर्जर उम्र 25 साल निवासी डोईयो की ढाणी कोटखावदा जयपुर को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया।