फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonk crime: डीजे में डांस के दौरान टशन बाजी पड़ी महंगी, पुलिस ने छह हो उठाया

Sun, 15 Jan 2023 08:26 AM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

डीजे बजाकर डांस के दौरान हवा में फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने छह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना की वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने छह पकड़े - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोंक पुलिस उपाधीक्षक संदीप सारस्वत ने बताया कि शुक्रवार की शाम को 6.45 बजे थानाधिकारी छोटेलाल को सूचना मिली कि एक होटल के पास एन.एच.52 पर फायरिंग की घटना हुई है। उक्त फायरिंग की घटना की वीडियो क्लिप भी मिली। वीडियो में कुछ नवयुवक डीजे बजाकर डांस करते हुए हाथ में हथियार लहराकर फायर करते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। थानाधिकारी छोटेलाल एनएच 52 पहुंचे। इस दौरान आरोपी वहां से फरार हो गए। टीम ने आरोपियों का पीछा कर छह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मनीष पुत्र देवीशंकर जाति मीणा उम्र 20 साल निवासी प्रतापपुरा पुलिस थाना निवाई सदर, विकास मीणा पुत्र  बद्रीलाल जाति मीणा उम्र 19 साल निवासी भगवतपुरा दतवास, राधेश्याम उर्फ राधे गुर्जर पुत्र मेवाराम जाति गुर्जर उम्र 27 साल निवासी नयागांव श्रीरामपुरा दतवास, आशाराम गुर्जर पुत्र रामकिशोर गुर्जर उम्र 22 साल निवासी नयागांव श्रीरामपुरा दतवास, कैलाश गुर्जर पुत्र श्री लालाराम गुर्जर उम्र 20 साल निवासी डोईयो की ढाणी कोटखावदा जयपुर, मुकेश गुर्जर पुत्र  गोपाल गुर्जर उम्र 25 साल निवासी डोईयो की ढाणी कोटखावदा जयपुर को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें