फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: फेसबुक पर ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पांच हजार रुपये का इनाम था घोषित

Mon, 23 Sep 2024 09:00 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi: सिरोही साइबर पुलिस टीम द्वारा फेसबुक पर ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके द्वारा सेकंड हैंड कार बेचने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई थी।
विज्ञापन
वांछित आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही साइबर पुलिस टीम द्वारा फेसबुक पर ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके द्वारा सेकेंड हैंड कार बेचने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई थी। मामला दर्ज होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था तथा उस पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत साइबर पुलिस थाना सिरोही के थानाधिकारी शंकरलाल मंसूरिया के नेतृत्व में साइबर पुलिस थाना सिरोही द्वारा साइबर अपराधों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के मामले में समय से फरार एक शातिर वांछित इनामी आरोपी कुम्हारों का मौहल्ला, आलनपुर सवाईमाधोपुर निवासी तोशिफखान पुत्र आशिक अली को गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में कालंद्री निवासी कैलाश मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसने फेसबुक में एक सेकेण्ड हैंड कार बेचने का विज्ञापन देखकर कॉल किया था। वह अपने आपको सेना का जवान बताकर अपना स्थानांतरण अन्यत्र हो जाने का हवाला देते हुए अपनी कार को सस्ते दाम में बेचने का ऑफर दिया था। इस पर उसके द्वारा अल्टो कार सेकंड हैण्ड की 1.50 लाख रुपए कीमत बताई थी। आरोपी द्वारा कार के दस्तावेज अपना आधार कार्ड आदि भेजकर उनके कहे अनुसार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से जमा करवाए थे। लेकिन, कार की डिलेवरी अभी तक नहीं की और पैसों की मांग कर रहा है। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। कार्रवाई में साइबर थाना सिरोही के हेड कांस्टेबल पारस कुमार, कांस्टेबल जगदीश चौधरी (विशेष योगदान), अमृत मीणा (विशेष योगदान), चौखाराम एवं राजेन्द्र पाल सिंह टीम सम्मिलित रहे।
विज्ञापन


लंबे समय से फरार था आरोपी
प्रार्थी की रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित खातों को ब्लॉक करवाकर डिटेल प्राप्त की जाकर बैंक खातों के केवाईसी संबंधित दस्तावेज प्राप्त किए गए। इस मामले में वांछित इनामी आरोपी की तलाश के लिए थाना से कई बार टीमें भेजी गई। लेकिन, वह अपने घर से लम्बे समय से फरार था। इस मामले में वांछित मुख्य आरोपी तोशिफखान को सवाईमाधोपुर, सांगानेर, मालपुरागेट जयपुर व आस-पास के क्षेत्रों में तलाश कर तकनीकी इनपुट व आसूचना के आधार पर दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार इनामी आरोपी तोशीफखान द्वारा अन्य राज्यों के लोगों के साथ भी ठगी होना जानकारी में आया हैं। साइबर ठग ऑनलाइन सोशल मीडिया एप्प के माध्यम से फर्जी विज्ञापन देकर लोगों के साथ ठगी धोखाधड़ी करता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें